Bilaspur News: बिलासपुर। आम उपभोक्ताओं और गृहणियों को इस महीने भी ऊंचे दाम पर पर ही घरेलू गैस सिलिंडर खरीदने पड़ेंगे। एलपीजी निर्माता कंपनियों ने सब्सीडी वाले सिलिंडर के दाम को यथावत रखा है। 1141 स्र्पये 50 पैसे कीमत पर एजेंसियों के माध्यम से गैस की बिक्री की जाएगी। व्यावसायिक सिलिंडर में 50 पैसे की वृद्धि की गई है। अब इस महीने यह सिलिंडर 1993 स्र्पये में बिकेगा।
रसोई गैस निर्माता कंपनियों के सिंडिकेट के कारण आम उपभोक्ताओं और गृहणियांे का राहत मिलते दिखाई नहीं दे रही है। बीते छह महीने से घरेलू गैस सिलिंडर 1141 स्र्पये 50 पैसे के दाम पर बिक रहा है। रोजमर्रा के चीजों की बढ़ती कीमतों के बीच रसोई गैस सिलिंडर भी शामिल हो गया है। यही कारण है कि आम लोगों को महंगाई को लेकर कहीं से भी राहत मिलते दिखाई नहीं दे रही है। केंद्र सरकार द्वारा जब डीबीटीएल योजना लागू की गई थी उस वक्त रसोई गैस सिलिंडर की कीत 425 स्र्पये तय किया गया था। तब उपभोक्ताओं को यही अंदाज था कि इसी रेट पर सिलिंडर की आपूर्ति निर्माता कंपनियों एजेंसियों के माध्यम से उपभोक्ताओं को हर महीने करेगी। उपभोक्ताओं को तब झटका लगा जब केंद्र के निर्देश पर एलपीजी निर्माता कंपनी हर महीने रेट तय करने लगी। निर्माता कंपनियों को हर महीने कीमत तय करने की मिली छूट का सबसे ज्यादा असर आम उपभोक्ताओं पर पड़ा है। सब्सीडी वाले सिलिंडर के अलावा व्यावसायिक सिलिंडर के दाम में बढ़ोतरी का असर भी सीधेतौर पर आम आदमी पर ही पड़ा है। व्यापारिक संस्थानों,होटल व स्ट्रीट वेंडर द्वारा सिलिंडर की कीमतों में वृद्धि का हवाला देते हुए नाश्ता की कीमतें बढ़ा दे रहे हैं।
छह महीने से स्थिर है रसोई गैस सिलिंडर की कीमत
बीते छह महीने से रसोई गैस सिलिंडर की कीमत स्थिर है। निर्माता कंपनियों ने ऊंची कीमत पर इसे स्थिर छोड़ दिया है। 1141 स्र्पये 50 पैसे प्रति सिलिंडर के हिसाब से इसकी बिक्री की जा रही है। यह अब तक की सबसे ऊंची कीमत है। रसोई गैस उपभोक्ताओं की बजट हर महीने बिगड़ रही है। इसके चलते इनकी परेशानी भी बढ़ने लगी है।
Posted By: Yogeshwar Sharma
- # Budget
- # Inflation
- # Bilaspur News