बिलासपुर।Bilaspur Crime: कोतवाली क्षेत्र के नारियल कोठी से छात्रा के कमरे से चोरों ने मंगलसूत्र और कपड़े पार कर दिए। पीड़ित छात्रा ने घटना की शिकायत चार महीने बाद कोतवाली थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर जांच कर रही है। रायगढ़ जिले की सारंगढ़ तहसील स्थित कोसीर निवासी संगीता महिलांगे दयालबंद के नारियल कोठी में आकाश राही के मकान पर किराए से रहती है।
संगीता यहां रहकर पीएससी की कोचिंग कर रही है। छात्रा की मां ने नकद रकम की जरूरत होने पर उसे अपना मंगलसूत्र दिया था। साथ ही हिदायत दी थी की रकम जरूरत होने पर इसे गिरवी रख दे। छात्रा मां का मंगलसूत्र अपने पास रखी थी। इसी बीच उनके पिता की तबीयत खराब हो गई। बीते 10 मई को उनके पिता की तबीयत ज्यादा खराब हुई इससे उनकी मौत हो गई।
पिता की मौत की खबर सुनकर संगीता अपनी बहन कविता के साथ स्कूटी से अपने घर कोसीर चली गई थी। इस दौरान कोचिंग संस्थान बंद होने के कारण संगीता घर पर ही पढ़ाई कर रही थी। प्रतियोगिता परीक्षा होने के कारण पांच अगस्त को उसकी बहन कविता दयालबंद स्थित घर आई थी। इसी बीच चोरों ने घटना को अंजाम दिया था। पुलिस रिपोर्ट के बाद मामले की जांच कर रही है।
इस दौरान मंगलसूत्र व कपड़े सुरक्षित थे। परीक्षा के बाद कविता भी वापस लौट गई। बीते 23 सितंबर को संगीता दयालबंद स्थित अपने घर में आई तो मंगलसूत्र और कपड़े गायब थे। संगीता ने चार महीने बाद घटना की शिकायत कोतवाली थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर जांच कर रही है।
Posted By: anil.kurrey
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे