बिलासपुर । Bilaspur News: दस साल के आंकड़े बता रहे हैं कि दिसंबर में कड़ाके की ठंड पड़ती है। पारा 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे चला जाता है। 21 से 30 दिसंबर के बीच सबसे ज्यादा ठंड रहती है। प्रतिवर्ष औसत तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस है। मौसम विभाग का अनुमान है कि इस वर्ष न्यूनतम तापमान और गिरेगा। जिस वजह से ठंड अधिक होगी।
बिलासपुर संभाग का मौसम अभी शुष्क बना हुआ है। वातावरण में उतार चढ़ाव जारी है। रातें सर्द और दिन में गर्मी का अहसास जारी है। मंगलवार को मौसम विभाग ने दिसंबर की रिपोर्ट अपलोड की है जिस देखने के बाद यह पता चलता है कि हमें सर्दी से बचने के लिए अभी से पुख्ता इंतजाम करने होंगे। इस वर्ष ला नीना का प्रभाव के कारण ठंड अधिक होगी। दस वर्षों के भीतर 29 दिसंबर 2019 को सबसे अधिक ठंड पड़ी थी। न्यूनतम तापमान 6.5 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। पिछले वर्ष 3.4 मिली मीटर बारिश का रिकार्ड भी दर्ज है। सर्वाधिक बारिश वर्ष 2018 में 18 दिसंबर को हुई है। 59 मिमी दर्ज किया गया है।
मंगलमय शुरुआत,पारा 0.2 डिग्री चढ़ा
दिसंबर के पहले ही दिन ठंड से लोगों को थोड़ी राहत मिली। मंगलमय आरंभ के साथ रात में पारा 0.2 डिग्री चढ़ा। सर्दी में हल्का ब्रेक लगने के बाद मौसम शुष्क बना हुआ है। न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। चार दिनों तक लगातार गिरावट के बाद पारा चढ़ा है। 27 नवंबर को सबसे अधिक 17.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। 28 नवंबर को 15.7 एवं 29 नवंबर को 15.0 तथा 30 नवंबर को 14.2 डिग्री सेल्सिस दर्ज किया गया था।
आज मौसम शुष्क रहने की संभावना
मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा के मुताबिक दो दिसंबर को मौसम शुष्क रहेगा। तापमान में कोई खास परिवर्तन होने की संभावना नहीं है। फिर भी प्रदेश में न्यूनतम तापमान में गिरावट का ट्रेंड जारी रहेगा। इस माह न्यूनतम तापमान में गिरावट और अधिकतम तापमान में वृद्धि जारी रहेगी।
रायपुर सबसे गर्म व अंबिकापुर ठंडा
प्रदेश में अभी रायपुर सबसे गर्म है। दिन का अधिकतम तापमान 30.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया था। बिलासपुर में पारा 28.2 डिग्री सेल्सियस था। अंबिकापुर सबसे ठंड रहा। न्यूनतम तापमान 10.8 डिग्री पहुंच चुका है। पेंड्रारोड में कड़ाके की ठंड जारी है। रात में पारा 13.5 डिग्री पर पहुंच गया है।
प्रमुख शहरों का तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
बिलासपुर 28.2 14.4
पेंड्रारोड 27.9 13.5
अंबिकापुर 23.9 10.8
रायपुर 30.5 17.0
जगदलपुर 28.6 12.6
दस साल में न्यूनतम तापमान (दिसंबर)
वर्ष पारा तिथि
2019 6.5 29
2018 7.2 30
2017 9.1 26
2016 8.2 18
2015 7.8 26
2014 7.3 27
2013 8.6 13
2012 7.7 28
2011 7.7 22
2010 6.6 21
Posted By: anil.kurrey
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे