Bilaspur News: बिलासपुर। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास के मुद्दे पर प्रदेशव्यापी धरना प्रदर्शन के बाद भाजपा अब पूरी तरह चुनावी मोड में आ गई है। मेरा बूथ सबसे मजबूत थीम पर काम करना प्रारंभ कर दिया है। पोलिंग बूथ सशक्तीकरण योजना के तहत विस्तारकों की दल अपने प्रभारी वाले पोलिंग बूथों पर पहुंच रहे हैं। लोगों से संपर्क साध रहे हैं और केंद्र सरकार की योजनाओं के संबंध में जस्र्री जानकारी भी हासिल कर रहे हैं।
बिलासपुर संभाग में मतदान केंद्र सशक्तीकरण योजना की शुस्र्आत हो गई है। इसी कड़ी में गुस्र्वार को पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने टिकरापारा स्थित गुजराती समाज भवन में मंडल के पदाधिकारियों व बूथ विस्तारकों की बैठक लेकर प्रदेश भाजपा के मंशानुस्र्प कार्य को अंजाम देने की अपील की थी। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने और उनसे सीधी बात करने की समझाइा भी दी थी। पूर्व मंत्री ने राज्य सरकार की जनता विरोधी छवि को प्रमुखता के साथ उभारने और राज्य में बदहाल हो रही कानून व्यवस्था की स्थिति को आमजनों के बीच रखकर उनसे गंभीरता के साथ चर्चा करने की बात भी कही। बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद व प्रदेश भाजपाध्यक्ष अस्र्ण साव ने दक्षिण मंडल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से बूथ सशक्तीकरण को लेकर बैठक ली। बूथ सशक्तीकरण के तहत विस्तारक योजना को लेकर एक-एक पदाधिकारियों व पोलिंग बूथ में संगठनात्मक कामकाज को विस्तार देने के लिए जिन कार्यकताओं को विस्तारक की जिम्मेदारी सौंपी गई है उनसे सीधी बात की। बिलासपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत 228 पोलिंग बूथ आते हैं। संगठनात्मक दृष्टिकोंण से इसे 46 शक्ति केंद्रों में विभाजित किया गया है। संगठनात्मक कामकाज को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए प्रत्येक शक्ति केंद्र व पोलिंग बूथोंंमें प्रभारियों की नियुक्ति की गई है।
अभियान जिस पर रहेगा जोर
0 पोलिंग बूथों में संगठनात्मक गतिविधियों को संचालित करना।
0 केंद्र सरकार की हितग्राहीमूलक योजनाओं को लेकर हितग्राहियों से चर्चा करना। जस्र्री फीडबैक लेना।
0 पीएम आवास योजना में राज्य शासन द्वारा डाले जा रहे व्यवधान को लेकर चर्चा करना। राज्यांश ना देने के कारण आवास का काम अटकने की बात भी बताएंगे।
0 वायदा पूरा ना करने वाली राज्य सरकार की नाकामियों को बूथों में जमकर करेंगे प्रचारित।
0 अपने प्रभार वाले पोलिंग बूथ में संगठनात्मक क्षमता का भरपूर प्रदर्शन करना। पड़ोस के बूथ की ओर ध्यान ना देना। पूरी ताकत अपनी बूथ में झोंकना।
इनकी रही उपस्थिति
जिला भाजपाध्यक्ष रामदेव कुमावत, मनीष अग्रवाल, महेश चंद्रिकापुरे,जुगल अग्रवाल, मीनाक्षी बोर्माडे, दीपक सिंह,रोहित मिश्रा मनोज कश्यप, मोनू रजक, अनिल सिंह, ईश्वर रजक, जितेंद्र सिंह, रामफल खरे, अखिलेश सोनी, अहिल्या बाई ठाकुर,मीनाक्षी पांडे, शोमा उइके,रामकुमार साहू।
Posted By: Yogeshwar Sharma
- Font Size
- Close
- # BJP
- # MP Arun Saw
- # Bilaspur News