Bilaspur News: बिलासपुर। गुस्र्वार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित मुख्य समारोह में छग शासन के लोक निर्माण, गृह, जेल एवं पर्यटन विभाग के संसदीय सचिव विकास उपाध्याय ध्वजारोहण करेंगे। इस दौरान पुलिस मैदान में शहरवासियांे की मौजूदगी रहेगी। मुख्य समारोह में सुबह 8.59 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा। सुबह 9 बजे ध्वजारोहण, 9.02 बजे राष्ट्रगान, 9.05 बजे मुख्य अतिथि द्वारा परेड का निरीक्षण किया जाएगा। सुबह 9.15 बजे मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संदेश का वाचन एवं उद्बोधन करेंगे। इसके पश्चात सुबह 9.30 बजे मार्च पास्ट,9.55 बजे स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी जाएगी। सुबह 10.30 बजे शासकीय विभागों की झांकी और 10.45 बजे जिले में उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र दिया जाएगा। संसदीय सचिव विकास उपाध्याय गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य पर बिलासपुर प्रवास पर रहेंगे। उपाध्याय 26 जनवरी को सुबह 8.30 बजे छग भवन से रवाना होकर पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित गणंतत्र दिवस समारोह मंे शामिल होंगे। कार्यक्रम के पश्चात वे सुबह 11 बजे बिलासपुर से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।
मंगलवार को हुआ अंतिम रिहर्सल
पुलिस मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह के लिए मंगलवार को अतिरिक्त कलेक्टर कुस्र्वंशी,पुलिस अधीक्षक पास्र्ल माथुर व बिलासपुर एसडीएम की मौजूदगी में पुलिस मैदान में अंतिम रिहर्सल किया गया। गुस्र्वार को मुख्य समारोह में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृति कार्यक्रम का प्रदर्शन किया जाएगा। कोरोना संक्रमण के तीन साल बाद यह पहली बार होगा जब स्कूली बच्चों के साथ ही शहरवासियोंकी मौजूदगी रहेगी। समारोह स्थल में उल्लास का माहौल रहेगा। शासकीय स्तर पर भी इसकी तैयारी जोर शोर से की जा रही है।
शासकीय विभागों की रहेगी झांकी
मुख्य समारोह और स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद विभिन्न् विभागों की झांकी का प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं की झलक दिखाई देगी। सरकार के कामकाज का एक तरह से सार्वजनिक रूप से विभगावार प्रदर्शनकिया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अति महत्वाकांक्षी योजना नरवा,गस्र्वा,घुस्र्वा व बाड़ी योजना व गोधन न्याय योजना पर फोकस किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में कुटीर उद्योग की झलक भी दिखाई देगी। गोठानों में महिला स्वावलंबन की चमकदार तस्वीर भी नजर आएगी।
Posted By: Yogeshwar Sharma
- Font Size
- Close