Bilaspur Crime News: बिलासपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। नेहरू नगर में रहने वाले रेलवे कर्मी ई स्कूटर दिलाने का झांसा देकर 47 हजार की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पीड़ित ने इसकी शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
सिविल लाइन क्षेत्र के नेहरू नगर में रहने वाले संजय गुप्ता रेलवे में ड्राप्स मैन हैं। रविवार को वे अपने मोबाइल पर इंटरनेट के माध्यम से इलेक्ट्रीक स्कूटर की जानकारी सर्च कर रहे थे। जानकारी लेने के बाद उन्होंने इंटरनेट बंद कर दिया। इसके कुछ ही देर बाद उनके मोबाइल पर अनजान नंबर से काल आया। फोन करने वाले ने खुद को इलेक्ट्रीक स्कूटर कंपनी का कर्मचारी बताया। उसने स्कूटर का रेट बताकर डिस्काउंट देने की बात कही। इस पर रेलवे कर्मी स्कूटर खरीदने के लिए तैयार हो गए। उन्होंने जालसाज के बताए एकाउंट पर बुकिंग के लिए 25 हजार स्र्पये जमा करा दिए। स्र्पये मिलने के बाद दूसरे दिन उन्हें स्कूटर तैयार होने की जानकारी दी गई। रजिस्ट्रेशन के लिए उनसे 22 हजार 649 स्र्पये मांगे गए। रेलवे कर्मी ने उस पर भरोसा करते हुए बताए एकाउंट में स्र्पये जमा कराए। कुछ देर बाद उसने ट्रांसपोर्ट चार्ज के रूप में 18 हजार 900 स्र्पये मांगे गए। धोखाधड़ी की आशंका पर उन्होंने काल काट दिया। साथ ही रात में ही अपने एकाउंट को भी ब्लाक कराया। उन्होंने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
इंटरनेट में सर्च करते ही आया काल
पीड़ित ने बताया कि वे इंटरनेट पर इलेक्ट्रीक स्कूटर की जानकारी ले रहे थे। इसके कुछ ही देर बाद उनके मोबाइल पर काल आ गया। इससे उन्हें कंपनी की ओर से काल आने का भरोसा था। धोखाधड़ी के बाद उन्होंने जानकारी ली तो पता चला कि इलेक्ट्रीक स्कूटर के मिलते जुलते नाम के कई फर्जी वेबसाइट भी हैं। इसी में जाने पर जालसाजों को उनके मोबाइल नंबर की जानकारी मिली।
------------------------
25-सरफराज-1
Posted By: Yogeshwar Sharma
- Font Size
- Close