बिलासपुर। Bilaspur News: भाजपा पश्चिम मंडल महिला मोर्चा की ओर से पार्टी के पितृ पुरुष लखीराम अग्रवाल की पुण्यतिथि कुदुदंड वार्ड नंबर 16 पार्षद निधि कमल कार्यालय में मनाई गई। इसमें उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए योगदान को याद किया गया।
सर्वप्रथम स्व. लखीराम की छायाचित्र पर मंडल की अध्यक्ष सीमा पांडेय, महामंत्री चंदना गोस्वामी, निधि जैन, सुनीता मानिकपुरी पार्षद ने माल्यार्पण किया। इस दौरान सीमा ने स्व. लखीराम के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ राज्य बनाने में इनका बहुत बड़ा योगदान रहा।
वहीं भाजपा को छत्तीसगढ़ में मजबूत किया। जमीन स्तर पर कार्यकर्ताओं की फौज तैयार कर संगठन खड़ा उनका सबसे पड़ा योगदान है। उनके कारण ही प्रदेश के हर छोटे बड़े स्थान पर भाजपा ने अपनी पहचान बनाई है। पार्षद सुनीता मानिकपुरी ने कहा कि उन्होंने बिलासपुर को ऐसा लाल दिया, जिसने पूरे देश में बिलासपुर को एक नई पहचान दी। स्मार्ट सिटी की कल्पना अगर किसी व्यक्ति ने की तो स्व. लखीराम अग्रवाल के पुत्र पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने की।
उनकी पुण्यतिथि पर उन्होंने यह भी कहा कि हम सभी उनके बताए हुए मार्गों पर चलेंगे। उन्हीं की याद में सादाबाई, राबिया बेगम, जुगनू, प्रतिभा, श्याम बाई, वैशाखा सारथी, रुकमणी बाई सहित 50 महिलाओं को शाल वितरण किया गया। इसी तरह पश्चिम मंडल के अन्य वार्डों में भी शाल बांटे जाएंगे। इस अवसर पर प्रतिभा मिश्रा, अंजना वर्मा, प्रभा मिश्रा, पूनम शुक्ला, किरण सिंह, पिंकी नागवाणी, सरिता ठाकुर, मंजू ठाकुर, विभा वर्मा ,बबीता वाडेकर, मीनाक्षी यादव, माया पमनानी, सुनीता ठाकुर, दुर्गा ठाकुर आदि मौजूद रहीं।
Posted By: sandeep.yadav
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
- #BJP
- #Lakiram Aggarwal
- #Bilaspur News
- #bilaspur news in hindi
- #bilaspur headlines
- #chhattisgarh news