बिलासपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। मंडल सभागार में शुक्रवार को मंडल रेल प्रबंधक की उपस्थिति में मंडल स्तरीय आल इंडिया एससी/ एसटी रेलवे कर्मचारी संगठन के पदाघिकारियों के साथ अनौपचारिक बैठक आयोजित की गई। इसमें मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पांडेय ने एससी-एसटी की समस्याओं का नियमानुसार जल्द निराकरण करने पर बल दिया।

बैठक में आल इंडिया एससी एसटी रेलवे कर्मचारी संगठन के ज़ोनल सचिव प्रभात पासवान, मंडल अध्यक्ष शिवमंगल व अन्य पदाधिकारियों के साथ मंडल के सभी शाखाधिकारी उपस्थित थे। इस बैठक में आल इंडिया एससी एसटी रेलवे कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों ने मंडल रेल प्रबंधक के समक्ष एससी/एसटी रेलवे कर्मचारियों के कल्याण से संबंधित अनेक मुद्दों पर चर्चा की।

शाखाधिकारियों द्वारा आल इंडिया एससी एसटी रेलवे कर्मचारी संगठन के पदाधिकारियों द्वारा कर्मचारियों के कल्याण से संबंधित उठाए गए मुद्दो पर विभागवार जानकारी दी गई। इस अवसर पर मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण ने कहा कि कर्मचारियों की प्रत्येक समस्याओं का नियमानुसार निराकरण करें।

साथ ही उन्होने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए। वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी प्रदीप मिश्रा द्वारा बैठक का समन्वयन किया गया। इस बैठक में कर्मचारियों के मूलभूत शिकायतों, समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कदम उठाने की बात कही गई। कर्मचारियों के स्थानांतरण से संबंधित प्रकरण पर विशेष जोर दिया गया।

Posted By: Manoj Kumar Tiwari

छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़