बिलासपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। रविवार की रात चोरों ने सरकंडा क्षेत्र में एएसपी के सूने मकान को निशाना बनाया। चोरों ने मकान से लोहे का पाइप, टुल्लू पंप, सेटअप बाक्स और टीवी रिसिवर पार कर दिया। एएसपी की बहन ने दरवाजा खुला देखकर इसकी जानकारी स्वजन को दी। इस पर उनके भाई ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है। श्ािकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
ईओडब्लू में पदस्थ एएसपी पंकज चंद्रा का सरकंडा के चांटीडीह में मकान है। वे परिवार के साथ रायपुर में रहते हैं। उनके रिश्तेदार पराग चंद्रा अपने भाई के साथ विजयपुरम कालोनी में रहते हैं। चांटीडीह स्थित मकान छह महीने से खाली है। मकान में पुराने सामान रखे हुए हैं। रविवार की शाम उन्होंने किराएदार और वाहन चालक से मकान के संबंध में पूछताछ की। उन्होंने बताया कि मकान में ताला बंद है। सोमवार की सुबह पराग की बहन मकान के सामने से गुजरीं तो ग्रील का दोनों ताला खुला हुआ था। उन्होंने इसकी जानकारी पराग को दी। इस पर पराग अपने पैतृक मकान में पहुंचे। इस दौरान मेन गेट का ताला बंद था। गेट का ताला खोलकर अंदर गए तो सामान बिखरा हुआ था। मकान से सेटअप बाक्स, टीवी रिसिवर, टुल्लू पंप, लोहे का पाइप और कुछ घरेलु सामान गायब थे। उन्होंने इसकी शिकायत सरकंडा थाने में की। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
Posted By: Yogeshwar Sharma
- Font Size
- Close