बिलासपुर। निर्माणाधीन मकान में चोरी हो गई। किसी अज्ञात चोर ने दरवाजा, खिड़की, चौखट चोरी कर भाग गया। शनिवार की सुबह मकान मालिक अपने मकान के पास पहुंचे। तब सभी सामग्री चोरी हो गई थी। पीड़ित की शिकायत पर कोनी पुलिस ने चोरी के तहत अपराध दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
सरकंडा थाना क्षेत्र के चांटीडीह रामायण चौक के रहने वाले अंकुश गुप्ता पिता उमेश चंद गुप्ता सीमेंट, छड की दुकान का संचालक करते हैं। वे सेमरताल नहर रोड पर करीब डेढ एकड जमीन उनके चाचा मिथलेश गुप्ता के नाम पर है। उसी जमीन पर वे अपना मकान निर्माण करवा रहे हैं। 28 जुलाई को निर्माण सामग्री लोहे के खिडकी, चौखट बनवाकर को गोडाउन के अंदर रखे थे। नीलगीरी की बल्ली 20 नग, छड़ 532.528 क्वींटल
32 हजार नौ सौ 99 रुपये, एक ड्रील मशीन थी। पीड़ित ने गोडाउन में ताला लगाकर अपने घर चांटीडीह आ गए। वहां कोई चौकीदार नहीं रहता है। 31 जुलाई की सुबह वे जाकर देखा तो गोडाउन में ताला लगा था। ताला खोलकर देखा सभी सामान सुरक्षित रखा हुआ था। उन्होंने फिर से ताला लगाकर अपना घर चांटीडीह आ गए। चार अगस्त को पीड़ित प्लाट जाकर देखा तो गोडाउन के दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। अंदर जाकर देखा सभी सामान चोरी हो गई थी। इसके बाद उन्होंने आसपास खोजबीन किया, लेकिन सामान का पता नहीं चल पाया है। इसके बादा कोनी पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम जांच करने घटना स्थल पहुंची। गोडाउन से लेकर निर्माणाधीन मकान की तलाशी ली, लेकिन चोर के बारे में कोई सुराग नहीं मिला। पुलिस वहां से खाली हाथ लौट गई। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस अपने मुखबिरों को अलर्ट कर दिया है। संदेहियों से पूछताछ कर रही है। कोनी थाना प्रभारी का कहना है कि चोर के बारे में खोजबीन की जा रही है।
Posted By: Yogeshwar Sharma
- Font Size
- Close