Today in Bilaspur: बिलासपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। शुक्रवार को 50वां खंडोबा उत्सव मंदिर परिसर रतनपुर में मराठा मेला के रूप में मनाया जाएगा। वहीं, मोहल्ला क्लीनिक के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा। शासकीय महामाया महाविद्यालय रतनपुर में महाविद्यालयीन स्नेह सम्मेलन व पुरस्कार वितरण समारोह होगा। शहर ब्लाक कांग्रेस की ओर से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जाएगा। सीएमडी कालेज में योग शिविर का आयोजन होगा। साई माउली परिवार की ओर से साई नाथ की झांकी का दर्शन मुंगेली नाका चौक, संजय तरण पुष्कर के पास स्थित मैदान में किया जाएगा। इसके अलावा भी कई कार्यक्रम होने वाले हैं।

बिलासपुर में शुक्रवार को होने वाले प्रमुख कार्यक्रम

- 50वां खंडोबा उत्सव मंदिर परिसर रतनपुर में मराठा मेला के रूप में मनाया जाएगा।

- बिजली बिल का बकाया वसूलने के लिए शहर के दोनों मंडल में अभियान चलाया जाएगा सुबह 10 बजे से।

- मोहल्ला क्लीनिक के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा सुबह 10 बजे से।

- जोनल रेलवे स्टेशन में जारी रहेगा विशेष टिकट चेकिंग अभियान सुबह 10 बजे से।

- शासकीय महामाया महाविद्यालय रतनपुर में महाविद्यालयीन स्नेह सम्मेलन व पुरस्कार वितरण समारोह होगा सुबह 10:30 बजे से।

- शहर ब्लाक कांग्रेस की ओर से हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जाएगा सुबह 11 बजे से।

- सीएमडी कालेज में योग शिविर का आयोजन किया जाएगा सुबह 11 बजे से।

- साई माउली परिवार की ओर से साई नाथ की झांकी का दर्शन मुंगेली नाका चौक, संजय तरण पुष्कर के पास स्थित मैदान में सुबह 11 बजे से।

- पूर्व मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह का शहर आगमन होगा, जहां वे बैठक समेत विभिन्न् कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

Posted By: Abrak Akrosh

छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़
 
google News
google News