बिलासपुर। कोरोना के घटते बढ़ते मामलों के बीच जनजीवन सामान्य रूप से चल रहा है। हालात न बिगड़े इसलिए मास्क व शारीरिक दूरी का पालन करना बहुत जरूरी है। रविवार को शहर में कई कार्यक्रम होने वाले हैं। व्यापम की ओर से पर्यवेक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती परीक्षा आयोजित होगी। वहीं सुभाषचंद्र बोस को जयंती पर याद किया जाएगा। इस खबर को पढ़कर आप दिनभर का कार्यक्रम बना सकते हैं।
- छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल रायपुर द्वारा पर्यवेक्षकों के रिक्त पदों पर भर्ती परीक्षा विभिन्ना केंद्रों में सुबह 9 बजे से।
- जिला कांग्रेस कमेटी (शहर-ग्रामीण) द्वारा सुभाष चौक सरकंडा में स्वतंत्रता सेनानी एवं कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुभाषचंद्र बोस की जयंती मनाई जाएगी सुबह 10 बजे से।
- रेलवे के नियमों का उल्लंघन करने व मास्क नहीं लगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई अभियान सुबह 10 बजे से।
- शहरी क्षेत्र के जिला अस्पताल व सिम्स समेत अन्य टीकाकरण केंद्रों में कोरोना टीकाकरण सुबह 10 बजे से।
- सिम्स व जिला अस्पताल समेत शहर के विभिन्न् केंद्रों में कोरोना जांच सुबह 11 बजे से।
- 15 से 18 वर्ष तक के किशोर-किशोरियों का टीकाकरण स्वास्थ्य केंद्रों व चयनित स्कूलों में सुबह 11 बजे से।
- हवाई सुविधा जनसंघर्ष समिति द्वारा राघवेंद्र राव सभाभवन परिसर में सद्बुद्धि यज्ञ सुबह 11 बजे से।
Posted By: Yogeshwar Sharma