बिलासपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस 26 जनवरी को मनाने के लिए बाजार में तरह-तरह के तिरंगे से दुकानें सज गया है। तिरंगे झंडे से लेकर बेच दुकानों में उलब्ध है। पूरा बाजार देशभक्ति के रंग में नजर आ रहा है। स्कूलों में भी उत्साह दिख रहा है। बच्चे 26 जनवरी की तैयारी में जुटे हुए हैं।
इस साल जिला प्रशासन कोरोना संक्रमण काल से मुक्त होकर गणतंत्र दिवस बनाएंगे। जिला प्रशासन की ओर से पुलिस मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। वहां भी स्कूली बच्चे प्रतिदिन परेड का प्रशिक्षण प्रप्त कर रहे हैं। कई सदियों की गुलामी से जब देश को आजादी मिली तो देश में अपना संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ और भारत को एक गणतंत्र राष्ट्र घोषित किया गया।
उसी समय से गणतंत्र दिवस को राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाया जाता है और इस दिन राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहरा कर भारत माता सहित वीर शहीदों को नमन किया जाता है। गणतंत्र दिवस की तैयारी भी जोर-शोर से चल रही है।
बाजारों में दुकानों पर तिरंगे नजर आने लगे हैं, वही एक दुकानदार रौशन कुमार ने बताया की तिरंगा तो सज गई है, लेकिन खरीदारी शुरू कब हो रही है जिसका इंतजार है। कोरोना काल जब से शुरू हुई है, बाजार की रौनक भी लगभग खत्म हो गई है। वहीं राष्ट्रीय पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए विभिन्न् कार्यालयों में साफ सफाई की जा रहा रही है। झंडा स्थल की साफ-सफाई व पुताई की जा रही है। गोलबाजार के व्यापारी योगेश गुप्ता ने बताया कि 26 जनवरी आने वाला है। इसके चलते बाजारों में तिरंगे झंडे से लेकर बेच आ गए हैं। बच्चे व पालक पता लगाने दुकानों में आ रहे है। इस बार गणतंत्र दिवस उत्साह से मनाया जाएगा।
Posted By: Yogeshwar Sharma
- Font Size
- Close