बिलासपुर। Weather News: सर्दी अब विदाई की ओर है। मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक अब गर्मी ने दस्तक दे दिया है। 26 फरवरी से इसका असर भी दिखेगा।
बिलासपुर संभाग में ठंडी-गर्मी के बीच उतार चढ़ाव भी जारी है। न्यूनतम तापमान 15.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 32 डिग्री के पार पहुंच गया था। पिछले सप्ताह बारिश हुई थी।
जिसकी वजह से ठंडी का भी अहसास हुआ। अब एक बार फिर मौसम में परिवर्तन होने वाला है। जिसका असर दिखना शुरू हो गया है। अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। सोमवार को न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री था। आज 1.2 डिग्री की गिरावट आई है।
बावजूद इसके गर्मी लगने लगी है। दिन में सूर्य का तेवर तेज हो चुका है। सुबह हल्की ठंड के बाद दोपहर के 12 बजते ही धूप चुभने लगी है। मौसम विज्ञानी डा.एचपी चंद्रा का कहना है कि अगले दो तीन दिनों तक अभी तापमान में उतार चढ़ाव इसी तरह बना रहेगा। ठंड अब विदाई की ओर है। गर्मी ने दस्तक देना शुरू कर दिया है।
तापमान में निश्चित रूप से बढ़ोतरी का सिलसिला आरंभ होगा। विगत 10 वर्षों का आंकडा देखें तो पता चलता है कि फरवरी के दूसरे पखवाड़े में अधिकतम तापमान 32 डिग्री से उपर रहता है। गौरतलब है कि इस वर्ष मौसम विभाग ने यह भी कहा था कि मार्च के अंत तक ठंड बनी रह सकती है। लेकिन ताजा आंकडो से पता चलता है कि इस बार गर्मी ने दस्तक दे दिया है।
प्रमुख शहर का तापमान
शहर अधिकतम न्यूनतम
बिलासपुर 33.0 15.4
पेंड्रारोड 30.3 13.8
रायपुर 33.3 15.4
अंबिकापुर 28.0 12.7
जगदलपुर 32.6 13.7
Posted By: sandeep.yadav
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
- #Weather News
- #bilaspur news
- #bilaspur news in hindi
- #bilaspur headlines
- #chhattisgarh news
- #बिलासपुर समाचार
Show More Tags