Bilaspur Weather News: बिलासपुर(नईदुनिया प्रतिनिधि)। दक्षिण से आ रही गर्म हवा के बाद मंगलवार की सुबह ठंडी हवा चली। उत्तरी हवा के आने से मौसम खुशनुमा बना रहा। न्यूनतम व अधिकतम तापमान स्थिर है। मौसम विभाग की मानें तो उत्तरी हवा में तेजी आने के बाद तापमान में गिरावट आने की भी संभावना है। तीन फरवरी तक ठंडक महसूस होगी।

31 डिग्री सेल्सियस रहा अधिकतम तापमान

मौसम में एक बार फिर परिवर्तन की आहट है। दक्षिण पूर्वी हवा पर उत्तरी हवा भारी पड़ने लगी है। मंगलवार की सुबह तेज ठंडी हवा चली। मौसम अभी शुष्क बना हुआ है। दिन चढ़ने के साथ धूप खिली हुई है। सूर्यास्त के बाद मौसम में फिर से बदलाव महसूस हुआ। शाम से ठंडी हवा चलने लगी। न्यूनतम तापमान फिलहाल 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं, अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस था। आसमान में हल्के बादल भी नजर आए। इसके कारण गर्मी महसूस हुर्ई। पश्चिमी विक्षोभ के कारण यह स्थिति निर्मित हुई है। अगले दो से तीन दिनों तक मौसम में ठंडक बढ़ने की संभावना है।

आज से महसूस होगी ठंड

मौसम वेधशाला के विज्ञानी डा. एचपी चंद्रा के मुताबिक प्रदेश में हवा का आगमन निम्न स्तर पर उत्तर से होने की संभावना है। इसके कारण न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा। एक फरवरी को मौसम शुष्क रहेगा। सर्दी बढ़ेगी। रात में ठंड अधिक महसूस होगी। पहाड़ी क्षेत्र पेंड्रारोड में भी यही स्थिति रहेगी। यहां भी सर्दी तेज होगी।

तीन दिनों में ऐसा रहेगा मौसम

बुधवार: उत्तरी हवा की गति तेज होगी। न्यूनतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है। मौसम शुष्क रहेगा।

गुरुवार: पारा गिरेगा। रात में तापमान 12 से 15 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने का अनुमान है।

शुक्रवार: ठंड का असर बना रहेगा। दिन व रात के तापमान में गिरावट आ सकती है। मौसम शुष्क बना रहेगा।

पांच दिनों में तापमान

दिन अधिकतम तापमान

31 जनवरी --- 31

30 जनवरी --- 31

29 जनवरी --- 32

28 जनवरी --- 32

27 जनवरी --- 32

प्रमुख शहरों का तापमान

शहर --- अधिकतम --- न्यूनतम

बिलासपुर --- 31 --- 18

पेंड्रारोड --- 28.8 --- 13.5

अंबिकापुर --- 26.2 --- 13.8

माना --- 30.6 --- 19.5

जगदलपुर --- 31.3 --- 15

Posted By: Manoj Kumar Tiwari

छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़
 
google News
google News