बिलासपुर (नईदुनिया प्रतिनिधि)। युवक ने शादी करने का झांसा देकर नाबालिग छात्रा को बहला-फुसलाकर प्रयागराज ले गया। वहां उसके साथ दुष्कर्म किया। फिर बिना शादी किए वापस घर लौट रहा था। सिरगिट्टी पुलिस ने बिलासपुर बस स्टैंड में उसे गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से पीड़िता छात्रा को सुरक्षित बरामद किया गया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ अपहरण व दुष्कर्म के तहत अपराध दर्ज किया है।
सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के रहने वाले स्वजन ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 23 जुलाई की सुबह सात बजे उनकी नाबालिग बेटी स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। सुबह 11 बजे स्कूल की छुुट्टी होने के बाद भी वह घर नहीं पहुंची। स्वजन ने दोपहर दो बजे स्कूल में पता किया। लेकिन वहां छात्रा के बारे में कुछ पता नहीं चला। इसके बाद स्वजन आसपास के गांवों में छात्रा की सहेलियों व रिश्तेदारों में भी जानकारी जुटाते रहे।
कहीं से भी उसका पता नहीं चलने पर थक- हारकर स्वजन ने इसकी शिकायत सिरगिट्टी पुलिस से की। इस पर पुलिस ने गुमशुदगी के तहत अपराध दर्ज किया और छात्रा की खोजबीन शुरू कर दी। इस बीच स्वजन ने 20 वर्षीय साहिल साहू पर संदेह जाहिर किया था। ऐसे में पुलिस ने उसकी भी खोजबिन शुरू की।
तभी पुलिस को छात्रा का मोबाइल लोकेशन प्रयागराज में मिला। वहां दोनों एक सप्ताह से रुके थे। इसके बाद दोनों बस से वापस अपने घर लौट रहे हैं। पुलिस की टीम पहले से ही बस स्टैंड में तैनात हो गई। फिर दबिश देकर साहिल को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में छात्रा ने बताया कि साहिल उसे शादी करने का झांसा देकर प्रयागराज ले गया था।
वहां उसके दुष्कर्म भी किया है। इसके बाद बिना शादी किए वापस घर आ रहे थे। पुलिस ने दुष्कर्म व पाक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए आरोपित को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
Posted By:
- Font Size
- Close