Bilaspur News: बिलासपुर। नेहरू युवा केंद्र बिलासपुर (युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार) द्वारा मुंगेली के बीआर साव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में जिला स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन किया गया। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए पंच-प्रण थीम पर आधारित भारत पर रहा। इसमें बड़ी संख्या में युवाओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। अपने प्रदर्शन से लोगों को प्रभावित भी किया।

नाम के अनुरुप युवाओं ने उत्सव के जरिए अपनी प्रतिभा का खुलकर प्रदर्शन किया। चित्रकला (पेंटिंग) प्रतियोगिता, कविता लेखन प्रतियोगिता, मोबाइल फोटोग्राफी प्रतियोगिता, भाषण व सामूहिक सांस्कृतिक नृत्य प्रतियोगिता इस सभी कार्यक्रम में जिले भर के युवाओं ने हिस्सा लिया। नेहरू युवा केन्द्र बिलासपुर के जिला युवा अधिकारी सौरभ कुमार निषाद ने युवा उत्सव में पंच-प्रण के विषय मे जानकारी अतिथियों और युवाओं को दी। बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरुण साव ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भागीदारी सुनिश्चित होना चाहिए। आज विश्व मे भारत का नाम हो रहा है वो हमारे द्वारा किये गए कार्यो को लेकर हो रहा है। हमारा देश युवाओं का देश है और युवाओं को सदैव राष्ट्र के हित मे सोच रखनी चाहिए। ऐसे कार्यक्रम का हिस्सा बनकर अपने प्रतिभा को उभारे। प्रधानमंत्री नरेंद मोदी के द्वारा दिये गए पंच-प्रण के उद्देश्यों को हम सभी मिलकर पूरा करे जिसमे आने वाले 2047 तक विकसित भारत का निर्माण हो सके। गुलामी की हर सोच से मुक्ति हो। हमारे पूर्वजों ने जो विरासत हमे दिया है उसपर गर्व होना चाहिए। एकता और एकजुटता से रहे। नागरिकों को अपने हर कर्तव्यों के बारे में जानकारी हो ऐसे में हम पंच प्रण को चरितार्थ कर पाएंगे। उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को स्मृति चिन्ह व राशि देकर पुरस्कृत किया। सभी प्रतियोगिता के निर्णायकों का स्मृति चिन्ह भेंटकर सम्मानित किया।, स्टाल के माध्यम से लोगों तक जानकारी पहुचाने वाले संस्थाओं को सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन पुरुषोत्तम रजक व सूरज शर्मा व आभार प्रदर्शन अजय यादव ने किया।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्थान में रहे

युवा- चित्रकला प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अजंलि, द्वितीय स्थान हितेश्वरी, तृतीय स्थान सुनीता रही, कविता लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान कविता, द्वितीय स्थान बसन्त वर्मा, तृतीय स्थान कामनी साहू रही, युवा कलाकार मोबाइल फोटोग्राफी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अजय यादव, द्वितीय स्थान विनय लहरे, तृतीय स्थान तरुण साहू रहे, भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सूरज शर्मा, द्वितीय स्थान नवीन सिंह, तृतीय स्थान मुकेश कुमार मोदी रहे, संस्कृति कार्यक्रम में प्रथम स्थान चंचल एवं साथी, द्वितीय स्थान विनय की टीम, तृतीय स्थान ज्ञान सागर विद्या मंदिर रहा, इस सभी को पुरस्कृत किया गया।

स्टाल के माध्यम से संस्थाओं ने युवाओं को दी जानकारी

युवा उत्सव में स्टाल के माध्यम से संस्थाओ ने लोगों को जानकारी प्रदान किया जिसमें आस्था समिति मुंगेली,समर्पित केंद्र बिलासपुर,दीनबन्धु हेल्प फाउंडेशन मुंगेली,रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय रायपुर रही।

इनकी रही उपस्थिति

बिलासपुर लोकसभा सांसद अरुण साव,बीआर. साव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डीके. घोसले, नगर पालिका मुंगेली के उपाध्यक्ष मोहन मल्लाह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शैलेश पाठक, जिला पंचायत सदस्य दुर्गा उमाशंकर साहू, जनपद पंचायत सभापति शैलेन्द्र तिवारी, पार्षद हीरालाल साहू, जितेंद्र दावड़ा।

Posted By: Yogeshwar Sharma

छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़