कोंडागांव (नईदुनिया न्यूज)। आटो में उमरकोट (ओडिशा) से कोंडागांव तक गांजा की तस्करी कर रहे पांच आरोपितों को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपितों के पास से 36.500 किलो गांजा सहित, आटो, पांच नग मोबाइल एवं नगदी दो हजार रुपये जब्त किया गया।
सोमवार को मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने रायपुर नाका के पास कोंडागांव-ओडिशा मार्ग में नाकाबंदी की और आटो क्रमांक ओडी 24-8054 से गांजा बरामद किया। इस मामले में आटो चालक अभिमन्यु नायक (55) पुत्र श्याम नायक निवासी भालुगुड़ा ओडिशा एवं कुनाल कुमार (26) पुत्र बुंदेला ठाकुर निवासी दरियाछपरा थाना साहेबगंज जिला मुजफ्फरपुर बिहार, धर्मेंद्र पांडेय (44) पुत्र हृदयनारायण पांडेय निवासी शकुंतला निवास एमव्ही कालेज के सामने बक्सर बिहार, मनोज कुमार गुप्ता (25) पुत्र स्व अशोक कुमार गुप्ता व महिला श्रीमती प्रियंमबदा उर्फ आरजू उर्फ रिंकी मिश्रा (38) पत्नी स्व संजय मिश्रा निवासी मढवा पांडेयपुर थाना केंट जिला वाराणसी उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया। आरोपितों के खिलाफ धारा 20 बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक नरेंद्र पुजारी सहित विभागीय कर्मचारियों का दल शामिल रहा।
कोंडागांव पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपित को किया गिरफ्तार
कोंडागांव पुलिस ने मंगलवार को दुष्कर्म के आरोपी राजकुमार लहरे को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। ज्ञात हो कि 20 जनवरी को घटना स्थल जैतपुरी मक्का बाड़ी में आरोपित राजकुमार लहरे ने पीड़िता से मुंह दबाकर बलात्कार किया था। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दिया था। प्रार्थी पीड़िता के पिता की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी राजकुमार लहरे को लगातार फरार था। मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर मामले की जांच के लिए गठित टीम व सायबर सेल स्टाफ ने आरोपित को प्रेमनगर कोंडागांव से गिरफ्तार किया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया।
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
- #Cg News
- #Kondagaon News in Hindi
- #Kondagaon Latest News
- #Kondagaon Headlines smuggling cannabis from Odisha auto