दंतेवाड़ा। Dantewada News दंतेवाड़ा में भाजपा आपसी खींचतान से गुजर रही है ये किसी से छिपा नही है। यंहा अलग अलग टिकट के दावेदारों के अलग अलग समर्थक भी हैं। इसी कड़ी में पार्टी में अब एक नया विवाद सामने आ गया है। बता दें इस साल में छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, जिसे लेकर एक तरफ प्रमुख पार्टियों की ओर से लगातार बयानबाजी का दौर जारी है। वहीं विधानसभा वार क्षेत्रों में भी आए दिन कुछ न कुछ चीजें देखने को मिल रही है।

दरअसल, किरन्दुल मंडल में भाजपा द्वारा एक बैठक आयोजित की गई थी। जहां जिला स्तरीय इस बैठक के प्रचार प्रसार के लिए झंडे लगाए गए थे। झंडे पूर्व मंडल अध्यक्ष के पास थे, जिनके द्वारा पार्टी को झंडा देने के एवज में पार्टी के मंडल अध्यक्ष से तीन हजार रुपये ले लिए। जिसके बाद भाजपा में खलबली मच गई। पूर्व किरन्दुल मंडल अध्यक्ष सिहांसन गुप्ता पर पार्टी के झंडे बेचने का आरोप लगा जिसके बाद पूर्व मंडल अध्यक्ष ने अपनी सफाई में कहा मैने झंडे के पैसे नहीं लिए है। झंडे में लगे डंडे जो पीवीसी पाइप के है उनके पैसे लिए हैं। पर पार्टी में इसके बाद बवाल मच गया है।

वर्तमान मंडल अध्यक्ष ने कहा कि यह पार्टी का अंदरूनी मामला है। बैठ कर निपटारा कर लिया जाएगा। वहीं भाजपा किरन्दुल मंडल प्रभारी रामबाबू सिंह ने कहा पूर्व मंडल अध्यक्ष द्वारा माफी मांग ली गई है। उनको समझाइश दी गई है। गौरतलब है कि दंतेवाड़ा में भाजपा से टिकट के दावेदारों की लंबी लिस्ट है। सभी दावेदारों के अपने अपने समर्थक भी हैं। किरन्दुल में भी झंडा और डंडा का विवाद उसी का एक हिस्सा है।

Posted By: Vinita Sinha

छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़
  • Font Size
  • Close