दंतेवाड़ा। Dantewada: छत्‍तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। जबकि पांच घायल हो गए हैं। घायलों को अस्‍पताल में भर्ती किया गया है। पुलिस ने मृतक युवक का शव का पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटना में देर रात मसेनार के पास हुई है।

सुकमा के युवक की मौके पर हुई मौत

जानकारी के अनुसार मृतक युवक देर रात दंतेवाड़ा फागुन मेला से लौट रहा था, तभी विपरीत दिशा से आ रही बाइक से टकरा गया। हादसे में गंभीर रूप से घायल बाइक सवार युवक मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक अनिल सुकमा जिले का रहने वाला था।

इस दुर्घटना में पांच लोग घायल भी हो गए जो कुआकोंडा और बड़ेबेडमा गांव के रहने वाले है। दोनों बाइक में तीन- तीन लोग सवार थे। दोनों बाइक काफी तेज थी जिसकी वजह यह सड़क हादसा हुआ। कुआकोंडा पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया है।

दंतेवाड़ा फागुन मेला देर रात तक चलता है। मेले में रात भर वाहनों की आवाजाही होती है। फागुन मेंले में सुकमा, बीजापुर, जगदलपुर, नारायणपुर से भी लोग पहुंचते हैं। जिसमे एक युवक की मौत हो गई।

Posted By:

छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़
  • Font Size
  • Close