दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे के तहत दंतेवाड़ा जिले पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री विश्वेश्वर टुडू केंद्रीय मंत्री ने राज्य की भूपेश बघेल सरकार पर हमला बोला। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, केंद्र सरकार की योजनाओं को राज्य सरकार लागू नहीं कर रही है। केंद्र की आयुष्मान योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना को महत्व नहीं दिया जा रहा है। पेशा कानून लागू होता तो ट्राइबल लोगों को अधिकार मिल जाता। राज्य सरकार योजनाओं का लाभ अपने समर्थकों को दे रही है। प्रधानमंत्री आवास की अब हर महीने रिपोर्टिंग की जाएगी। 2023-24 तक हर बीपीएल परिवार को पक्का मकान मिलेगा। केंद्र के बजट को खर्च न कर राज्य सरकार मोदी सरकार को बदनाम कर रही है।
केंद्रीय मंत्री ने केंद्र की योजनाओं की समीक्षा की
छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा पहुंचे केंद्रीय राज्य मंत्री विश्वेश्वर टुडू ने सर्किट हाउस स्थल पर अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। बैठक में मंत्री ने डीएमएफ मद के व्यय की जानकारी ली। उन्होंने डीएमएफ एवं सीएसआर मद अंतर्गत जिले में हुए कार्यों के बारे में और संबंधित अधिकारियों से वर्तमान में चल रहे कार्यों के बारे में भी जानकारी ली। उन्होंने जल जीवन मिशन अंतर्गत सिंगल विलेज, मल्टी विलेज के बारे में जानकारी ली।
साथ ही जिले में अब तक कितने ग्रामों तक पानी पहुंचायी गयी है इस सबंध में भी पूछा। आदिवासी विकास विभाग से आश्रम स्कूलों के बारे में जानकारी ली उन्होंने विगत वर्षों में पढ़ाई एवं खेल के क्षेत्र में बच्चों के उपलब्धियों के संबंध में पूछा। अमृत सरोवर के प्रगति की भी जानकारी ली। उन्होंने केंद्रीय स्तर पर चलाये जा रहे स्कीम का बेहतर क्रियान्वयन करने की बात कही। बैठक पश्चात अधिकारियों द्वारा केंद्रीय मंत्री को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया।
भाजपा कार्यकर्ताओं की ले रहे बैठक
केंद्रीय मंत्री मीडिया से बातचीत के बाद भाजपा कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक ले रहे हैं, जिसमें भाजपा के सभी प्रकोष्ठ के लोग शामिल रहे। विधानसभा चुनाव से पहले दंतेवाड़ा में कार्यकर्ताओं में जोश भरने भाजपा के केंद्रीय मंत्री लगातार फोकस कर रहे हैं।
Posted By:
- Font Size
- Close