धमतरी। Dhamtari News: जनपद पंचायत धमतरी के अध्यक्ष पद पर कांग्रेस का कब्जा हो गया है। कांग्रेस समर्थित मनीषा साहू ने भाजपा समर्थित पूर्णिमा बनपेला को आठ मतों के अंतर से हराया। धमतरी जनपद पंचायत में कुल 25 सदस्य हैं। इनमें से 24 सदस्यों ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। विश्वास प्रस्ताव से हटाई गई जनपद अध्यक्ष गुंजा साहू वोट डालने नहीं आईं।

भाजपा समर्थित पूर्णिमा बनपेला को आठ मतों से हराया

कांग्रेस समर्थित मनीषा साहू को 16 मत प्राप्त हुए। उनकी प्रतिद्वंदी भाजपा समर्थित पूर्णिमा बनपेला को सिर्फ आठ वोट मिले। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस और भाजपा के सदस्यों से मिलकर पूर्व जनपद अध्यक्ष गुंजा साहू और उपाध्यक्ष अवनेंद्र साहू के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाया था। अविश्वास प्रस्ताव में 23 सदस्यों ने सहमति जताते हुए वोट डाला था।

25 में से 24 सदस्यों ने मताधिकार का प्रयोग किया

तत्कालीन अध्यक्ष गुंजा साहू एवं उपाध्यक्ष अवनेंद्र साहू ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में मतदान किया था। जीत के बाद नवनिर्वाचित जनपद अध्यक्ष मनीषा साहू ने कहा कि सभी सदस्यों को मान सम्मान देते हुए साथ में लेकर चलूंगी। बिना किसी भेदभाव के सभी सदस्यों की बात सुनुंगी। उपाध्यक्ष पद के लिए मतदान दोपहर तीन बजे होगा। इसके तत्काल बाद मतगणना की जाएगी।

Posted By:

छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़
  • Font Size
  • Close