धमतरी। Dhamtari News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के नगरी वन परिक्षेत्र के ग्राम दलदली के जंगल में ग्रामीणों ने 21 मई की सुबह एक तेंदुए के शावक का शव देखा। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने वन विभाग को दी। वन विभाग की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा कार्रवाई में जुटी हुई है। बताया जा रहा है कि तेंदुए के शव में जगह-जगह चोट के निशान हैं। आशंका है कि दो तेंदुए के बीच लड़ाई के बाद यह घटना हुई होगी। फिलहाल वन विभाग के अधिकारी कर्मचारी घटना की जानकारी में जुटी हुई है।
तेंदुए का शव दो से तीन दिन पुराना
उल्लेखनीय है कि 12 अप्रैल 2022 की सुबह धमतरी रेंज के ग्राम बरारी में ग्रामीणों ने एक मृत तेंदुए का शव देखा। घटना की जानकारी वन विभाग को मिली। डीएफओ मयंक पांडेय व टीम मौके पर पहुंचे। शव को वन विभाग अपने कब्जे पर लेकर श्यामतराई डिपो लाया। यहां तीन डाक्टरों की टीम ने पोस्टमार्टम किया है। मृत तेंदुए का शव दो से तीन दिन पुराना है।
इससे पहले 24 मार्च 2022 में विकासखंड मगरलोड के उत्तर सिंगपुर वन परिक्षेत्र मोहदी अंतर्गत ग्राम सोनपैरी में जंगल के पास एक तेंदुआ का शव मिला था।
Posted By: Ashish Kumar Gupta
- # Dhamtari News
- # Dhamtari News in Hindi
- # Leopard Body found
- # Dhamtari Today News
- # Leopard Body found in Dhamtari
- # Two Leopard Cub Fight