कुरुद। कुरुद में पांच फरवरी को युवा कांग्रेस द्वारा कुरुद के बस स्टैंड में भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआइ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन एवं छत्तीसगढ़ एनएसयूआइ प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा का स्वागत किया गया।
विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवव्रत चंद्रहास साहू ने दोनों नेताओं का गमछा पहनाकर स्वागत किया। पश्चात एनएसयूआइ प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन को कुरुद विधानसभा युवा कांग्रेस के भाजपा शासनकाल में किए गए संघर्षों और मेहनत के बारे में बताया। स्वागत में एनएसयूआइ के कार्यकर्ताओं ने काली मंदिर से बाइक रैली निकाली। भव्य स्वागत किया।
कार्यक्रम में नीरज कुंदन ने एनएसयूआइ कार्यकताओं और भूपेश सरकार की अब तक की उपलब्धियों की प्रशंसा की। नए जुझारु पदाधिकारियों को पूरी निष्ठा के साथ जनसेवा में जुड़ने कहा। की बात कही।राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन ने युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष देवव्रत साहू के सुपुत्र शिवांश साहू को गोद में लेकर दुलारा।
इस अवसर पर ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा, पूर्व जिला पंचायत सदस्य नीलम चंद्राकर, पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष प्रमोद साहू, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष जान सिंह यादव, नगर पंचायत सभापति मनीष साहू, वरिष्ठ पार्षद रजत चंद्राकर, युवा कांग्रेस विधान सभा उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह दिग्वा, कुरुद ब्लाक उपाध्यक्ष डूमेश साहू, भखारा ब्लाक यूका अध्यक्ष राजू साहू, जनपद सभापति रविन्द्र साहू, जिला युका महासचिव खिलेंद्र साहू, विधान सभा महासचिव सचिन सोनवानी, रामचंद्र रतलानी, एनएसयूआई विधान सभा अध्यक्ष योगेन्द्र साहू, योगेश साहू, सोशल मीडिया संयोजक शशि साहू, एल्डरमैन मनोज अग्रवाल, केशव साहू, भीषम साहू, ऐश्वर्य साहू, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष योगेश साहू, तुकेश साहू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे