धमतरी। Dhamtari News: पूरे देश में होली का पर्व उल्लास से मनाया जा रहा है। लोग रंगों में सराबाेर नजर आ रहे हैं। इसी बीच छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में नक्सलियों ने खूनी होली खेली है। होलिका दहन की की रात नक्सलियों ने धमतरी जिले के नगरी सिहावा क्षेत्र में बड़ी घटना को अंजाम दिया है। मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने ग्रामीण की गला रेतकर हत्या कर दी।
मिली जानकारी के अनुसार ओडिशा की सीमा से लगे धमतरी जिले के नगरी-सिहावा क्षेत्र के खल्लारी पुलिस थाना क्षेत्र के ग्राम चमेदा निवासी नारद मरकाम 45 वर्ष पुत्र गणेश मरकाम के घर मंगलवार रात नक्सली पहुंचे। मुखबिरी के शक में नक्सली उसे घर से उठाकर जंगल ले गए।
दूसरे दिन बुधवार को होली पर्व की सुबह चमेदा से ओडिशा मार्ग में उसका शव मिला। शव के ऊपर नक्सलियों ने पर्चा लिखकर छोड़ा है। नक्सलियों ने नारद मरकाम की गला रेतकर हत्या कर दी।घटना के बाद आसपास दहशत का माहौल है। पुलिस ने क्षेत्र के गांवों और जंगलों में सर्चिंग बढ़ा दी है।
Posted By: Ashish Kumar Gupta
- Font Size
- Close