धमतरी (नईदुनिया प्रतिनिधि)। रायपुर-धमतरी नेशनल हाईवे पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के काफिले का एक वाहन सड़क दुर्घटना में क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में सवार एक पुलिस जवान घायल हुआ है। घटना के बाद कुछ समय के लिए ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हो गया था। घायल जवान को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, तत्पश्चात काफिला रायपुर के लिए रवाना हुए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 28 अक्टूबर को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव दिवंगत विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मंडावी के श्रद्धांजलि व शोक कार्यक्रम में शामिल होने उनके गांव गए थे। कार्यक्रम होने के बाद जब वे वापस आ रहे थे तब चर्रा मोड़ के पास तेज रफ्तार पायलेटिंग स्कार्पियो वाहन के सामने एक बाइक आ गई, तो वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया।
वाहन की रफ्तार अधिक होने से वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। वहीं वाहन में सवार एक पुलिस आरक्षक को चोटें आई है, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए वहां ट्रैफिक व्यवस्था प्रभावित हो गया था। घटना स्थल पर पुलिस अधिकारी व जवान पहुंचे और व्यवस्था दुरुस्त किया। इसके बाद काफिला आगे बढ़ा।
Posted By: Pramod Sahu
- Font Size
- Close