दुर्ग। नौतपा के एक दिन पहले मंगलवार को मौसम का मिजाज फिर बदल गया। दिन में तेज धूप रही लेकिन शाम को आसमान पर बादल छा गए और ठंडी हवाएं भी चलने लगी।
मौसम में बदलाव के कारण अधिकतम तापमान में एक ही दिन में 3.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई है।
मंगलवार सुबह आसमान पर बादल छाया रहा। हालाकि कुछ देर बाद धूप निकल आई। दिनभर धूप तेज रही। लेकिन शाम पांच बजे के आसपास मौसम फिर बदल गया। मौसम बदलते ही आसमान पर फिर बादल छा गए और ठंडी हवाएं भी चलने लगी।ठंडी हवाएं चलने की वजह से आसपास के क्षेत्रों में बारिश होने का अनुमान लगाया जा रहा था।
इस दौरान आसमान पर बिजली भी चमक रही थी। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार को दु्र्ग का अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.4 डिग्री सेल्सियस रहा।
अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से क्रमशः चार-चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं सोमवार के बनिस्बत मंगलवार को अधिकतम तापमान में 3.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 1.2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 43 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं बुधवार से नवतपा शुरू हो रहा है।
बदला रहेगा मौसम का मिजाज
बुधवार को नवतपा शुरू होने के साथ ही मौसम का मिजाज बदला रहेगा। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को आसमान पर बादल छाया रहेगा और गरज-चमक के साथ-साथ कहीं-कहीं बारिश हो सकती है।
-शाम को बदला मौसम, अधिकतम तापमान में 3.2 डिग्री सेल्सियस गिरावट
---
दैमार में बनेगा मिनीमाता सामुदायिक भवन
पाटन। ग्राम दैमार में आज मिनी माता सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन किया गया। ग्रामीणों की मांग पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भवन निर्माण के लिए राशि स्वीकृति दी थी। मुख्य अतिथि के रूप में जनपद उपाध्यक्ष देवेंद्र चंद्रवंशी मौजूद थे।
अध्यक्षता सरपंच पूर्णिमा ईश्वरी वर्मा ने की। विशेष अतिथि के रूप में जोन प्राभारी सालिक साहू, महेंद्र वर्मा, उपसरपंच किशन मंडावी उपस्थित थे। सरपंच पूर्णिमा ईश्वरी वर्मा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित ओएससी आशीष वर्मा का आभार जताया। इस अवसर पर सतनामी समाज के स्थानीय अध्यक्ष दुर्गेश पाटिल सहित हरीराम देशलहरे, दौलत राम, मोहित विश्वकर्मा, कन्हैया पाण्डेय, चेलाराम, कपिल यादव, मनीष ध्रुव सहित अन्य मौजूद रहे।
--
Posted By: Nai Dunia News Network
- Font Size
- Close