जगदलपुर। Jagdalpur News: छत्तीसगढ़ के जगदलपुर (Jagdalpur) बड़ा हादसे की खबर आ रही है। खबरों के अनुसार नगरनार थाना के अंतर्गत मालगांव में मुरम खदान में दबने से छह मजदूरों की मौत हो गई है। बताया रहा है कि मृतकों में पांच महिलाएं और एक पुरुष है। हादसे पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुख जताया है। साथ ही मृतकों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये सहायता राशि देने की घोषणा की है।
बताया जा रहा है कि इस हादसे में कई और मजदूरों के दबे होने की आशंका है। जिला प्रशासन और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत और बचाव में जुट गई है। घटनास्थल पर जेसीबी से मलबा हटाया जा रहा है।
मामले के बारे में जानकारी देते हुए नगर पुलिस अधीक्षक विकास कुमार ने बताया कि शुक्रवार की दोपहर को नगरनार थाना क्षेत्र के मालगांव में कुछ ग्रामीणों के द्वारा छुईखड़ान में छुई निकलने का काम कर रहे थे कि अचानक ऊपर का छुई भसकने से अचानक मजदूरों के ऊपर आ गिरा, जिसके बाद वहा शोर शराबा शुरू हो गया।
वहीं घटना की जानकारी नगरनार पुलिस के साथ ही आला अधिकारियों को दिया गया, जिसके बाद रेस्क्यू आपरेशन शुरू किया गया, जहां सात ग्रामीणों की मौत हो गई। इसके अलावा कुछ लोग घायल हो गए। वहीं मौके पर मौजूद ग्रामीणों से अन्य मजदूरों की जानकारी मांगी गई है। वहीं अंदर कितने और मजदूर दबे हुए है इसका अंदाजा नहीं लगाया जा सका है। घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से अस्पताल भिजवा दिया गया है।
जगदलपुर के मालगांव में एक खदान में हादसे के दौरान 6 श्रमिकों की दुखद मृत्यु का समाचार मिला है।
ईश्वर दिवंगत श्रमिकों की आत्मा को शांति एवं उनके परिवारों को हिम्मत दे।
साथ ही घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूँ। अन्य फंसे हुए लोग सुरक्षित निकलें, ऐसी प्रार्थना है।
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) December 2, 2022
Posted By: Ashish Kumar Gupta
- Font Size
- Close