अकलतरा। नगर के बिलीवर चर्च में अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। इससे चर्च में रखे वाद्य यंत्र, दरी, फर्नीचर और दो पेट्रोमेक्स जल गए। आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग पर काबू किया। आगजनी का मामला दर्ज करते हुए पुलिस जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम साढ़े 6 बजे खोंड़ रोड स्थित बिलीवर चर्च का दरवाजा तोड़कर किसी ने चर्च के अंदर रखे सामान में आग लगा दी। इस आगजनी से वहां रखे दो पेट्रोमेक्स, कुर्सी, दरी, कांगो, वायर व अन्य सामान जल गए। इस दौरान एक पेट्रोमेक्स में विस्फोट होने से चर्च के छज्जे को मामूली क्षति पहुंची है। आसपास के लोगों की नजर जब आग पर पड़ी तो वे बाल्टी लेकर आग बुझाने दौड़े। इसी दौरान लोगों ने एक व्यक्ति को वहां से तेज कदमों से जाता हुआ देखा। चूंकि वह दूर जा चुका था इसलिए लोग उसे पकड़ नहीं सके। लोगों ने आग बुझाने के साथ घटना की सूचना थाने में दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। टीआई ममता अली शर्मा का कहना है कि लोगों के बताए अनुसार जिसने आग लगाई है वह मानसिक रोगी है। कुछ माह पहले सांई मंदिर में भी चोरी के पहले इसी हुलिए के व्यक्ति को मंदिर को आसपास देखा गया था। संभवतः ये वही व्यक्ति होगा। बहरहाल पुलिस उसकी तलाश कर रही है। इधर चर्च के पादरी आईपी लहरे का कहना है कि कुछ उपद्रवी लोग इस तरह की हरकत करते हैं। एक-दो बार और ऐसी घटना हो गई है। घटना की सूचना पुलिस के साथ चर्च से जुड़े बिलासपुर के वरिष्ठ पदाधिकारियों को भी दे दी गई है।
--------------------------------------------
Posted By:
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे






















.jpg)