जांजगीर-चांपा। जिला मुख्यालय जांजगीर के हाई स्कूल मैदान में दो गुटों में जमकर मारपीट हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। मामले को लेकर जांजगीर पुलिस अनभिज्ञता जाहिर कर रही है। मगर जिस तरह से मारपीट की जा रही है उसे देखकर लग रहा है कि उन्हे कानून का जरा भी डर नही है। जांजगीर के आत्मानंद स्कूल परिसर में युवकों के दो गुट में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया और फिर दोनों तरफ से जमकर बेल्ट और ताल घूसे चले।
Viral Video: जांजगीर के हाईस्कूल मैदान में दो गुट भिड़े, जमकर मारपीटhttps://t.co/vbJ3pQT9eO#janjgirchampa #chhattisgarh #crimenews pic.twitter.com/UPhqRqjNco
— NaiDunia (@Nai_Dunia) June 24, 2022
इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस मामले में जांजगीर पुलिस जानकारी नहीं होने की बात कह रही है। साथ ही जल्द ही मामले की जांच कर उचित कार्रवाई किए जाने की बात भी कह रही है। वीडियो दो दिन पुराना बताया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि सप्ताह भर पहले इसी तरह के गैंगवार में चाकूबाजी हुई थी। इस मामले को लेकर पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर उन्हें जेल भेज दिया था। जांजगीर में इन दिनों लगातार अपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। युवा वर्ग इसे फैशन के तौर पर ले रहा हैं। मगर ऐसी घटनाओं से कानून व्यवस्था पर सवालिया निशान भी लग रहे हैं।
अभी सप्ताह भर पहले 16 जून की रात भी जांजगीर के कलेक्ट्रेट चौक में ऐसे ही गैंगवार में चार लोगों ने मिलकर एक युवक को चाकू मार दिया था। घायल युवक अभी भी इलाज के लिए हास्पिटल में भर्ती है। वहीं घटना के तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल दाखिल किया जा चुका है। जबकि घटना में शामिल एक युवक अभी भी फरार हैं। उसकी पतासाजी में पुलिस जुटी हुई है। जिले में लगातार बढ़ रही अपाराधिक घटनाओं को लेकर लोगों में दहशत हैं। वहीं पुलिस भी अब नगर में दिन में भी गश्त शुरू कर दी है और खासकर स्कूल के आसपास जवानों को तैनात किया जा रहा है। जिससे आपराधिक घटनाओं पर रोक लग सके।
Posted By: Yogeshwar Sharma
- Font Size
- Close