बम्हनीडीह (नईदुनिया न्यूज)। नाबालिग बालिका का अपहरण और दुष्कर्म करने वाले आरोपित को पुलिस ने समस्तीपुर बिहार से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया। मामला बम्हनडीह थाना का है।
पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने 8 जनवरी को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिक लड़की 7 जनवरी की सुबह 11 बजे के लगभग घर से बिना बताये कहीं चली गई। किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने की आशंका पर धारा 363 भादवि पंजीबद्घ कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान साईबर सेल की मदद से पता चला कि आरोपित गोरगम्मा थाना सीहापुर पटौरी समस्तीपुर बिहार में है। पुलिस ने आरोपित सोनू ठाकुर के कब्जे से किशोरी को बरामद किया। पूछताछ में उसने बताया कि सोनू उसे बहला पᆬूसलाकर अपने साथ ले गया और वहां दुष्कर्म किया। जिस पर प्रकरण में धारा 366, 376 भादवि 4,6 पाक्सो एक्ट जोड़ा गई। पुलिस ने गोरगम्मा समस्तीपुर बिहार निवासी आरोपित सोनू ठाकुर को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया।
कम्प्यूटर सेंटर में चोरी , आरोपित सीसीटीवी में कैद
सारागांव (नईदुनिया न्यूज)। नगर के डबरी चौक स्थित कम्प्यूटर सेंटर की दुकान में चोरी का मामला सामने आया है। चोरों ने कई कमरों के दरवाजे को तोड़कर 15 हजार रुपये नगद पार कर दिया। पुलिस चोर की तलाश कर रही है। वह सेंटर के सीसी कैमरे में कैद भी हो गया।
जानकारी के अनुसार घटना शनिवार की दरमियानी रात्रि 2 से 3 बजे की है। चोर चोरी करते हुए सीसीटीवी कैमरा में दिखाई दे रहा है। पुलिस डॉग स्क्वायड के माध्यम से जांच में जुटी हुई है। जानकारी के अनुसार सुभाष महंत नगर में ही कम्प्यूटर सेंटर का संचालन करते हैं। जहां छात्राओं को कम्प्यूटर का प्रशिक्षण दिया जाता है। रोज की तरह शुक्रवार को भी अपने कम्प्यूटर कोचिंग सेंटर को बंद कर वे घर चले गए थे। दूसरे दिन सुबह करीब 8 बजे सेंटर को खोलने आये तो पता चला कि कोचिंग सेंटर केदरवाजे में लगे ताले टूटे हुए हैं। ऐसे में चोरी का अंदेशा हुआ। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गयी। सूचना पर पुलिस डॉग स्क्वायड लेकर घटना स्थान पहुंची व जांच में जुट गई। कम्प्यूटर सेंटर के संचालक ने बताया कि चोरों ने अलमारी केगल्ले में रखे करीब 15 हजार रुपयेको पार कर दिया। दरवाजे को तोड़फोड़ कर नुकसान भी पहुंचाया है। हालाकि चोर सीसीटीवी कैमरे में चोरी करते हुए कैद हो गया। सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से पुलिस चोर की तलाश कर रही है।
Posted By: Nai Dunia News Network
- Font Size
- Close