जांजगीर-चाम्पा (नईदुनिया न्यूज )। प्राथमिक शाला कन्या नैला में 17 से 20 मई तक चार दिवसीय समर कैंप का आयोजन किया गया। जिसमें 55 छात्रों ने भाग लिया। कार्य क्रम का शुभारंभ शिक्षिका मरावी और प्रधान पाठक चंद्र प्रकाश राठौर के द्वारा किया गया।
प्रतिदिन कैंप की शुरुआत अलग अलग बाल गीत से किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने स्माल बुक का निर्माण, परिचय कार्ड बनाना, अंग्रेजी एवम हिंदी से सबंधीत नये शब्दों का निर्माण करना, गणित में अंक, संख्या का ज्ञान एवं अनुमान लगाना इत्यादि की जानकारी रोचकता से प्राप्त की। इसके अतिरिक्त कार्य क्रम में चित्रकला, कहानी, कविता, पजल, दर्पण अभिनय गीत एवम मूवी 'द गुड डायोनोसोर' मूक अभिनय, अभिव्यक्ति कौशल का विकास हुआ। कार्यक्रम सुचारु रूप से संपादन के लिए शिक्षिका सुनीता राठौर, संपत राठौर एवं टीएलसी साथी, प्राची ध्रुवे एवं रविंद्र चंद्रा का सहयोग रहा। शिक्षिका शालिनी शर्मा ने बताया कि आयोजन का मुख्य उद्देश्य कोरोना काल में हुए लर्निंग लास को ध्यान में रखते हुए भाषायी एवं गणितीय कौशल में दक्षता के लिए शाला पूर्व तैयारी करना , स्थानीय संदर्भो एवं घटनाओं को कक्षा शिक्षण पद्घति का हिस्सा बनाना, सिखने में सृजनात्मक एवम रचना त्मक माहौल को समझना , शिक्षण के लिए टीएलएम निर्माण कर पाना है। कार्यक्रम का बीआरसी ऋ षिकांता राठौर ने निरीक्षण किया। उन्होंने कहाकि समर कैंप के दौरान विभिन्ना गतिविधियों में भाग लेने से छात्रों में अभिव्यक्ति कौशल आदि विकास होता है। विद्यार्थी ग्रीष्म कालीन समय का सदुपयोग कर पाते हैं। उन्होंने छात्रों का उत्साह वर्धन किया। इस अवसर पर राम कृष्ण शर्मा, शीला शर्मा, राज राजेश्वर शर्मा, आशा लता सिंह , विष्णु बिंझवार, मंजु चंद्रा उपस्थित थे।
Posted By: Nai Dunia News Network
- Font Size
- Close