जांजगीर-चांपा। फगुरम पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम तौलीपाली में 8 फरवरी की देर रात अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने आज सुबह चक्काजाम कर दिया। जानकारी के अनुसार झाराडीह निवासी गणेश सिदार (28) व रणजीत सिंह सिदार (35 )दोनों युवक मोटर साइकिल से चंद्रहासिनी देवी मंदिर दर्शन करने के लिए चंद्रपुर गए थे। 8 फरवरी की रात को वापस घर आ रहे थे। जैसे ही वे ग्राम तौलीपाली पहुंचे कि रात लगभग 11:30 बजे अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दोनों युवकों को अपनी चपेट में ले लिया

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।

दुर्घटना के बाद अज्ञात वाहन चालक वाहन सहित फरार हो गया। स्वजनों को किसी ने इसकी जानकारी दी तो ग्रामीण व स्वजन 9 फरवरी को शव को लेकर सुबह 10:बजे से भदरी चौक में मुआवजे की मांग को लेकर चक्काजाम कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल फ़गुरम चौकी प्रभारी वीरेन्द्र मनहर दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और परिवार वालों को दी गई। वहीं अधिकारियों की समझाइश पर स्वजन मान गए और दोनों परिवार के को 25 25 हजार रुपए की सहायता राशि दी गई।

Posted By: Manoj Kumar Tiwari

छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़
  • Font Size
  • Close