कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है, जहां एक मुंहबोले भाई ने बहन को घर में अकेली पाकर जबदस्ती दुष्कर्म किया। इसके बाद युवती गर्भवती हो गई। हालांकि युवती से दुष्कर्म की जानकारी तब पता चली जब उसकी तबीयत बिगड़ी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में आरोपित ने जुर्म को स्वीकार कर लिया है। दरअसल, यह मामला अंतागढ़ थाना क्षेत्र का है। पीड़िता 11वीं की छात्रा है।
ये है पूरा मामला
कांकेर जिले के अंतागढ़ थाना अंतर्गत नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। नाबालिग के मुंह बोले भाई ने पीड़िता को डरा धमका कर शारीरिक संबंध बनाया करता था। स्वजनों द्वारा पीड़िता की तबीयत बिगड़ने पर ईलाज के लिए अस्पताल जाने पर पीड़िता मना करने लगी।
स्वजनों द्वारा दबाव देकर पूछने पर पीड़िता ने रोते हुए बताया कि दिनांक 15 जुलाई को दोपहर करीबन 3.30 बजे कलेपरस का रहने वाला आरोपित मनोज हुपेंडी घर आया। घर में अकेला पाकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया और किसी को दुष्कर्म की जानकारी देने पर जान से मार देने की धमकी दिया।
साथ ही घर में अकेले होने के दौरान लगातार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया करता था। पीड़िता अगस्त 2022 से बीमार रहने लगी थी। स्वजनों द्वारा अंतागढ़ थाने में शिकायत दर्ज करवाया गया जिसके बाद दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
Posted By: Ashish Kumar Gupta
- Font Size
- Close