कवर्धा (नईदुनिया न्यूज)। जिले में संक्रमण की रफ्तार अब धीरे-धीरे बढ़ने लगी है। अब जिले में एक्टिव संक्रमित की संख्या 162 पहुंच गई है। शनिवार को जारी मेडिकल बुलेटिन में 39 नए कोरोना मरीज मिले है।ं।कवर्धा शहर के रामनगर वार्ड नंबर एक से एक, मां कर्मा वार्ड नंबर दो से एक, संत रविवाद वार्ड नंबर चार से एक, दीनदयाल नगर वार्ड नंबर पाच से एक, शंकर नगर वार्ड नंबर आट से तीन, सतबहिनिया वार्ड नंबर नौ से छह, मारूती वार्ड नंबर 15 से एक, मिनीमाता वार्ड नंबर 17 से एक, मां काली वार्ड नंबर 24 से एक, गुरु गोविंद वार्ड नंबर 26 से एक, मां विंध्यवासिनी वार्ड से एक, बोडला ब्लॉक से तीन, स.लोहारा से 11, कवर्धा ग्रामीण से 7 मरीज मिले। वहीं पांच मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे.
जिला प्रशासन द्वारा अभी भी लोगों को कोरोना रोकथाम के नियम का पालन करने अपील किया जा रहा है। लेकिन लोग नियम का पालन नहीं कर रहे है। फिलहाल जिला प्रशासन अलर्ट पर है। अब प्रतिदिन 2000 से अधिक सैंपल ले रहे हैं। जिले में शनिवार को जारी मेडिकल बुलेटिन के अनुसार कोरोना से कुल कोरोना संक्रमितों संख्या 22,895 पहुंच चुकी है। इनमें से अब तक 22,446 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। संक्रमण बढ़ने के बाद भी घर से निकलते वक्त ज्यादातर लोग न मास्क लगा रहे हैं, न ही सार्वजनिक स्थानों पर शारीरिक दूरी के नियम का पालन कर रहे हैं।
कोरोना से बचाने को भाजपा ने चलाया जनजागरण अभियान
स्वामी विवेकानंद जयंती पर युवा दिवस साप्ताहिक कार्यक्रम राष्ट्रीय नेतृत्व और प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर भाजपा जिलाध्यक्ष अनिल ठाकुर के मार्गदर्शन पर मंडल प्रभारी अजय ठाकुर और अनिल चंद्रवंशी, मंडल अध्यक्ष अनिल साहू के नेतृत्व में सिग्नल चौक में भाजयुमो के कार्यकर्ता कोरोना से बचाव के लिए जन जागरण अभियान चलाया। शहर के मुख्य स्थल सिग्नल चौक में लोगों को मास्क पहनने व वैक्सीन लगवाने के लिए जागरूक किया व मास्क का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, भाजपा महामंत्री राजा टाटिया, रमाकांत चंद्रवंशी, दीपक सिंह, मुकेश सेन, शानू साहू, आशीष सोनी, अमर लहरे, नीलकमल धवालकर, मनहरण कौशिक तोप सिंह, चीकू सिन्हा, राजा पाली, रवि सोनी, कार्तिक सोनी, विक्रम साहू, योगेश ठाकरे, ओम वानखेड़े सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Posted By: Nai Dunia News Network