प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव काला निवासी सोरी परिवार के जगदीश सोरी की कपेना गांव निवासी मोतीराम नेताम की पुत्री मंगनी नेताम से विवाह तय है। रविवार को सगाई समारोह किया जाना था। दोनों ही परिवारों ने सारी तैयारियां कर ली थी। वर पक्ष ने गांव के ही एक व्यक्ति से पिकअप किराए पर ली थी। दोपहर को 40 ग्रामीण सवार होकर कपेना गांव के लिए रवाना हुए थे। इनमें अधिकतर महिलाएं थीं। दोपहर ढाई बजे ग्राम बागबेड़ा होटल पारा नाले के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे चालक समेत वाहन में सवार सभी लोग घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को सीएचसी माकड़ी पहुंचाया गया। इनमें से दस गंभीर रूप से घायल ग्रामीणों को बेहतर उपचार के लिए फरसगांव पहुंचाया गया।
रेफर किए गए मरीज
बुधुज मरकाम पिता राम मरकाम ग्राम मगेदा, गनेश मरकाम ग्राम काला गांव, दसरी पति पिलसाय ग्राम सिंघनपुर, मनीष मंडावी पिता सन्नाा राम ग्राम सिगनपुर, मुंगे मरकाम पति ओजाराम ग्राम काला गांव, शाम बाई मरकाम पति शिवनाथ ग्राम काला गांव, मान बाई मरकाम पति रामलाल ग्राम काला गांव, फूलचंद सोरी पिता लक्ष्मण सोरी ग्राम कालागांव, पीलाबाई पति केसर नाग ग्राम कालागांव, मंगलदाई पति सोनाराम ग्राम कालागांव, सरूदी नेताम पति बालसिंग ग्राम कालागांव है
Posted By: Ashish Kumar Gupta
- Font Size
- Close