Good Morning Korba: शहर में कई सांस्कृतिक, सामाजिक, धार्मिक, राजनीतिक और सरकारी कार्यक्रम आयोजित होने जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों की जानकारी हम इस खबर में दे रहे हैं।
कोरबा मौसम
पूर्वानुमान- अधिकतम - न्यूनतम
26 जनवरी- 32-17
27 जनवरी- 31-17
- जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्र में कोरोना की बुस्टर डोज लगाई जाएगी। समय सुबह आठ बजे से
- भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय कोरबा में अध्यक्ष राष्ट्रीय श्रमिक शिक्षा एवं विकास बोर्ड (भारत सरकार) राधेश्याम जायसवाल की उपस्थिति में झंडा फहराया जाएगा। समय सुबह 8.30 बजे से
- सीतामणी में आयोजित श्री विद्या पीठम प्रतिष्ठा समारोह में अष्टलक्ष्मी (वैभव लक्ष्मी) प्राण प्रतिष्ठा पूजा किया जाएगा। समय सुबह नौ बजे से
- सीएसईबी फुटबाल मैदान में गणतंत्र दिवस पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में विधायक डा विनय जायसवाल झंडा फहरायेंगे। समय सुबह नौ बजे से
- श्री कपिलेश्वर महादेव मंदिर आरएसएस नगर में आयोजित श्रीमद भागवत कथा अंतर्गत देव प्रतिष्ठा के साथ ही कलश यात्रा निकाली जाएगी। समय सुबह नौ बजे से
- महापौर कप क्रिकेट टूर्नामेंट के अंतर्गत घंटाघर ओपन थियेटर मैदान में नौ मैच खेले जाएंगे। समय सुबह 11 बजे से
- रामपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रामपुर में कांग्रेस का हाथ से हाथ जोडो अभियान की शुरूआत की जाएगी।
- समय दोपहर एक बजे से
- कांग्रेस की हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरूआत सांसद ज्योत्सना महंत ओपन थियेटर घंटाघर में आयोजित कार्यक्रम में करेंगी। समय दोपहर दो बजे से
- ग्रामीण बैंक के सामने कटघोरा में आयोजित श्रीमद् भगवत कथा में कथावाचक पंडित राजपुरोहित राकेश दुबे द्वारा वामन चरित्र, श्रीराम कथा व श्री कृष्ण जन्मोत्सव कथा प्रस्तुत की जाएगी। समय दोपहर तीन बजे से
- कोरबा यंग मेन एसोसियेशन काली पूजा समिति द्वारा बसंत पंचमी के अवसर पर पुराना बस स्टैंड में मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित कर पूजा की जाएगी। समय शाम 3.30 बजे से
- कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत पाली- तानाखार विधानसभा अंतर्गत ग्राम रजकम्मा में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। समय शाम पांच बजे से
- राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की उपस्थिति में महापौर कप क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच व समापन कार्यक्रम घंटाघर मैदान में आयोजित किया जाएगा। समय शाम छह बजे
Posted By: Manoj Kumar Tiwari
- Font Size
- Close