दीपका। प्रगति महिला मंडल ने मातृछाया आश्रम कोसाबाड़ी में बच्चों के साथ मकर संक्रांति का पर्व मनाया। इस अवसर पर महिला मंडल ने बच्चों के लिए झूला, वाकर, मोजे, मिठाई का वितरण किया। कार्यक्रम में महिला मंडल की अध्यक्ष उषा राठौर, सचिव प्रभा देवी, कोषाध्यक्ष अंजना मिश्रा, केसर देवांगन, रंजू सिंह, ज्योति ठाकुर, संतोषी साहू, राजकुमारी खरे, गिरजा वैष्णव, ज्योति राजवाड़े उपस्थित थे। आश्रम संचालन समिति के सचिव अभिषेक शर्मा ने महिला मंडल की सेवा भावना की सराहना की है। स्टाफ मयंक ने आश्रम की सेवा गतिविधि की जानकारी दी।
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे