कोरबा (नईदुनिया न्यूज) । जिले में कोविड टीका लगवाने से अब तक छूटे हुए लोगों के टीकाकरण के लिए 27 जून को वैक्सीनेशन महाअभियान चलाया जाएगा। जिला प्रशासन ने एक दिन में अधिक से अधिक लोगों को कोविड का टीका लगाने का लक्ष्य रखा है। इस दिन टीकाकरण से छूटे हुए 12 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को आवश्यकतानुसार कोविड का पहला, दूसरा और बूस्टर टीका लगाया जाएगा।
महाअभियान के लिए स्वास्थ्य विभाग ने सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली है। सभी विकासखंडों और शहरी क्षेत्रों में कुल 457 टीकाकरण केन्द्र बनाए गए है। इन टीकाकरण केन्द्रो में 457 वैक्सीनेटर लोगों को कोविड का टीका लगाएंगे। जिले में अभी तक दो लाख 31 हजार 923 लोग कोविड का दूसरा टीका लगाने से छूटे हुए है। साथ ही एक लाख 49 हजार 254 लोग बूस्टर डोज लगाने से छूटे हुए है। टीकाकरण महाभियान के लिए एक लाख 52 हजार 360 वैक्सीन की डोज उपलब्ध है। वैक्सीनेशन महाअभियान के दिन सभी छूटे हुए लोगों को टीका लगाया जाएगा। कलेक्टर रानू साहू की अपील, 12 वर्ष से अधिक उम्र के सभी लोग लगवाएं कोविड टीका- कलेक्टर रानू साहू ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए टीका लगाने से छूटे हुए लोगों से कोविड वैक्सिनेशन महाभियान में शामिल होकर टीका लगवाने की अपील की है। कलेक्टर साहू ने कहा है कि कोविड वायरस के संक्रमण से खुद को बचाने और अन्य लोगों में संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कोरोना वैक्सीन अवश्य लगवाना चाहिए। उन्होंने 12 वर्ष से अधिक उम्र के छूटे हुए सभी किशोरों, युवाओं और बुजुर्गों से कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील की है। कलेक्टर ने कोरोना वैक्सीन से संबंधित किसी भी भ्रामक बातों पर ध्यान न देने का भी आग्रह किया है। उन्होंने कहा है कि वैक्सीनेशन के लिए जिला प्रशासन द्वारा पर्याप्त व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई है। पात्र लोग नजदीकी टीकाकरण केंद्र में जाकर टीका लगवा सकते हैं। वैक्सीन पूर्णतः सुरक्षित है इसलिए बिना डर-भय के टीका लगवाएं, साथ ही साथ टीकाकरण के पश्चात भी कोरोना से बचाव उपायों को जरूर अपनाएं।
किस विकासखंड में कितने टीकाकरण केंद्र
महाअभियान के लिए 457 वैक्सीनेशन सेंटर शत-प्रतिशत वैक्सीनेशन के लिए जिले में 457 टीकाकरण केंद्र बनाए गए है। करतला विकासखंड में 60,कटघोरा में 83,कोरबा विकासखंड में 78 पाली विकासखंड में 90 व पोड़ी-उपरोड़ा विकासखंड में 56 केंद्रों पर 56 वैक्सीनेटरों को टीकाकरण के काम में लगाया गया है। इसी प्रकार शहरी क्षेत्रों में 90 केंद्र बनाए गए है, जहां 90 वैक्सीनेटर टीकाकरण की जिम्मेदारी निभाएंगे।
Posted By: Nai Dunia News Network
- Font Size
- Close