कोरबा (नईदुनिया प्रतिनिधि)। तेज धूप के साथ पहले ही दिन नवतपा का तेवर तेज रहा है। सूर्य की तेज किरणे आग झुलसाती गर्मी का एहसास दे गया। मान्यता के अनुसार नवतपा को ग्रीष्म की अंतिम पराकष्ठा कहा जाता है। तापमान 43 डिग्री सेल्सियस से पार होने की वजह से कूलर से भी राहत नहीं मिल रही है।
नवतपा शुरू होने के साथ ही गर्मी अपने चरम पर पहुंच गया है। चिलचिलाती धूप लोगाें के लिए असहनीय हो गया है। तेज धूप के साथ लू का असर शुरू हो चुका है। दोपहर के समय लोग लंबी यात्राएं करने से परहेज कर रहे हैं। पानी में लोगों के प्राण बस गए है। बाजार में शीतल पेय की बिक्री बढ़ गई है। शहर के प्याऊ में लोगों की भीड़ देखी जा रही है। सूर्यास्त होने के बाद भी वातावरण में तापमान का एहसास जारी है। गुरूवार की सुबह से धूप तेज हो गया। शाम ढलने से पहले हल्के बदल के भी असर रहे। मौसम के जानकारों की माने तो मानसून आगमन तक मौसम में उतार चढ़ाव जारी रहेगा। तेज धूप के साथ गर्म हवा के अलावा बीच बीच में हल्की व से उमस भरी परेशानियों का सबब बना रहेगा। नवतपा में तापमान से निजात पाने के लिए लोग तरह तरह की जतन कर रहे है। धूप का असर इतना तेज है कि सूर्योदय के बाद गर्मी का असर भारी पड़ने लगता है। दोपहर में सन्नाटा पसर जाता है। सरकारी व निजी कार्यालयों में अन्य मौसमों की अपेक्षा कामकाज प्रभावित है। सड़कों में शाम होने के बाद ही चहल पहल बढ़ती है।
मानसून शीघ्र आने की संभावना
मौसम की जानकारों की माने तो तेज धूप के बाद बादलों का संघनन शुरू हो गया है। आसमान में बदली का दौर शुरू होने से मानसून की निकटता मानी जा रही है। बताया जा रहा कि पिछले वर्ष की अपेक्षा व भी बेहतर होगी। खंड वर्षा का असर आगामी मानसून में भी जारी रहेगा। मानसून आगमन से पहले किसानों ने खेती की तैयारी शुरू कर दी है।
Posted By: Yogeshwar Sharma