कोरबा। जिले के वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश परसाई के घंटाघर महाराणा चौक कोरबा स्थित कार्यालय का ताला तोड़कर चोरों ने आग लगा दी। इससे यहां रखे महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख हो गए। दस्तावेज अलमारियों में रखे थे। बदमाशों ने आलमारी को तोड़ा और उसमें रखे कागजात निकालकर जला दिए। दस्तावेजों में लगी आग की चपेट में पूरा कार्यालय आता इससे पहले ही आग नियंत्रित हो गई। घटना सोमवार की देर रात की है। कांग्रेस नेता हरीश परसाई इन दिनों कोरबा से बाहर हैं। इससे यहां कौन से दस्तावेज जले हैं और क्या नुकसान हुआ है इसकी स्पष्ट जानकारी नहीं मिला पाई है। लेकिन सूत्रों का कहना है कि परसाई यहां पार्टी के साथ ही निजी दस्तावेज यहां रखते थे। बहरहाल कोरबा कोतवाली पुलिस घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची और स्थिति का मुआयना किया। पुलिस ने उन बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है जो इस वारदात से जुड़े हैं।
शहर के मुख्य मार्ग पर वारदात से उठ सवाल
वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश परसाई का कार्यालय शहर के मुख्यमार्ग मध्य मुख्य मार्ग पर घंटाघर महाराणा चौक के पास है। यहां आम दिनों में भी लोगों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में यहां इस तरह की घटना से कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं। कुछ लोग इसे पुलिस की लचर व्यवस्था बना रहे हैं वहीं दूसरा पक्ष इसे राजनीतिक संरक्षण में किया गया अपराध मान रही है।
Posted By: Yogeshwar Sharma
- Font Size
- Close