कोरबा (नईदुनिया प्रतिनिधि)। केंहाडांड गांव के एक नाले के पास एक महिला का शव दफना दिए जाने का मामला सामने आया है। मृतका का चेहरा बुरी तरह गल गया था, इसलिए उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस प्रथम दृष्टया इसे हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है।

पसान थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले केंहाडांड गांव के कुछ लोग गुरूवार की सुबह नहाने के लिए धोमनीनाला गए थे। यहां नजदीक में ही देखा कि कब्र के अंदर से एक पैर बाहर निकले है। नजदीक जाकर देखने से पता चला कि पैर में पायल के साथ उंगलियों में नेल पालिश लगे हैं। सलवार का भी कुछ हिस्सा नजर आ रहा। इसकी जानकारी थाना में दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। घटना स्थल का मुआयना किया। शव दफन करने की आशंका पर कब्र खोदने की अनुमति पुलिस ने एसडीएम कार्यालय से प्राप्त कर शव को बाहर निकाले जाने की वैधानिक कार्रवाई की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद मौत की वजह से स्पष्ट होगी। पुलिस का कहना है कि का चेहरा गल गया है इसलिए उसकी पहचान नहीं हो पाई है। वर्तमान में एक महिला लापता है, पर यह उसकी लाश होने की संभावना नहीं है। इसके अलावा कोई अन्य महिला के गुम होने की शिकायत थाने में नहीं है। बहरहाल जांच के बाद यह पता चल पाएगा कि ममहिला कौन है और उसकी हत्या किसने और किस वजह से की है।

Posted By: Yogeshwar Sharma

छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़
 
google News
google News