कोरबा (नईदुनिया प्रतिनिधि)। जहां नारी की पूजा होती है वहां देवता निवास करते हैं। यह केवल एक पंक्ति नहीं बल्कि स्त्री की उदारता और ममता वह अनुपम परिचय है जिससे परिवार में सदस्यों को मां, बेटी, बहू, पत्नी जैसे रिश्तों से स्नेह मिलता है। उसकी गौरव उत्थान में सहभागिता निभाने के लिए नईदुनिया परिवार हमेशा तत्पर रहा है। इस वर्ष भी नईदुनिया द्वारा नायिका सम्मान का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें शिक्षा, चिकित्सा, राजनीति, कृषि, विज्ञान जैसे विविध क्षेत्रों में अपनी कार्यकुशलता से समाज के लिए उदाहरण बनीं महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
तेजी से बदलते परिवेश में नारी ने अपनी अस्तित्व का हर विषम परिस्थितयों में लोहा मनवाया है। वर्तमान में विकासमूलक ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं जहां महिलाओं ने अपनी उपस्थित दर्ज न कराई हो। ऐसी ही नारी शक्तियों को एक मंच पर लाने के लिए नईदुनिया ने नई उर्जा के साथ एक बार फिर से पहल की हैं। नायिका सम्मान महज एक आयोजन नहीं बल्कि इसके माध्यम से नईदुनिया परिवार की पहल उनके अनुकरणीय कार्याे को समाज के सामने लाकर अन्य महिलाओं को प्रेरित करना हैं। जिन महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा उनमें समाज सेविकाओं में रेमया वर्गीश, भावना शुक्ला, बुधवारा बाई, शरबती बाई। शिक्षिकाओं में निकिता जैकब, रेखारानी लाल, अनिता ओहरी, मंजूलता प्रधान, लेफ्टिनेंट अनिता यादव शामिल हैं। खिलाड़ी में प्रीति मिश्रा व चंचल अहीर को सम्मानित किया जाएगा। कृषि क्षेत्र से रेखा कुजूर, चिकित्सा से नेत्र विशेषज्ञा डा. चंदा सेठिया, शीला कोरी, तकनीकी क्षेत्र से निधि शर्मा के अलावा राजनीति व व्यापार से ऋ तु चौरसिया सम्मानित होंगी। कमला नेहरू महाविद्यालय परिसर में सोमवार को दोपहर 12 बजे आयोजित कार्यक्रम में समाज को अपना योगदान देने वाली नारी शक्तियों को प्रशस्ति पत्र और विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जाएग।
ये हैं हमारे सहयोगी
सम्मान समारोह के गरिमामय क्षण में नईदुनिया परिवार के साथ सहभागिता निभाने वालों में नवकार ज्वेलर्स, कमला नेहरू महाविद्यालय, कृष्णा हुंडई, शिव पर्दावाला व पुष्पक इलेक्ट्रानिक जैसे शैक्षणिक और व्यवसायिक संस्थानों का अमूल्य योगदान रहेगा। जिनके अथक प्रयास व मार्गदर्शन से इस आयोजन को मूर्तरूप दिया जा रहा।
Posted By: Yogeshwar Sharma
- Font Size
- Close