महासमुंद। छत्तीसग़ढ़ केमहासमुंद जिले के सरायपाली की एसडीएम आइ ए एस नम्रता जैन और आइ पी एस निखिल राखेचा गुरुवार को महासमुंद केअपर कलेक्टर न्यायालय में परिणय सूत्र में बंध गए। दोनों ही 2019 बैच के हैं।

अपर कलेक्टर सुनील कुमार चंद्रवंशी ने दोनों की शादी कराई। शादी में कलेक्टर डोमन सिंह, पुलिस कप्तान दिव्यांग पटेल समेत अधिकाररी कर्मचारी मौजूद थे। सभी ने दोनों को आशीर्वाद देकर नई जिंदगी शुरू करने के लिए शुभकामनाएं दीं।

बता दें कि नम्रता जैन घोर नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ के ही दंतेवाड़ा जिले के गीदम की रहने वाली हैं। यू पी एस सी में मध्यम वर्गीय परिवार की नम्रता जैन की सफलता ने बस्तर को गर्व से भर दिया था। वह प्रथम सौ में जगह बनाने में कामयाब हुई थी। उन्हें 99वां स्थान मिला था।

नम्रता में दो साल पहले ही आइ पी एस क्लियर किया था। इसके दो साल बाद फिर उन्होंने यू पी एस सी क्लियर कर आइ ए एस बनीं, जिसमें 12वां रैंक हासिल किया। वहीं हैदराबाद के आइ पी एस निखिल राखेचा पुत्र अशोक कुमार राखेचा महाराष्ट्र के धुले जिला में ट्रेनिंग कर रहे हैं।

निखिल ने नम्रता के साथ अपनी फोटो इंस्टाग्राम में पोस्ट कर लिखा था...तुम्हारे बिना जीवन नीरस और उबाऊ है। तुम मेरी दुनिया को रंगीन बनाते हो। हैप्पी वैलेंटाइन डे लव। तब से इस प्रेमी अफसर जोड़े के प्यार की चर्चा चल रही थी।

-कलेक्टर न्यायालय महासमुंद में अपर कलेक्टर ने कराई दोनों की शादी

-महासमुंद केअपर कलेक्टर कोर्ट में परिणय सूत्र गुरुवार को कोर्ट मैरिज करने केबाद एक दूसरे को माला पहनाया

Posted By: Nai Dunia News Network

छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़