लोरमी(नईदुनिया न्यूज)। चेचनडीह में वन विभाग द्वारा बनवाए गए गोठान की जांच कराने को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर को ज्ञापन दिया। इससे पहले भाजपा पदाधिकारी ने चेचनडीह के गोठान की निरीक्षण करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा देश के अन्य राज्यों में जाकर अपने महत्वाकांक्षी माडल के रूप में गोठान को प्रस्तुत करते हैं लेकिन यं ना तो गाय है और ना ही उनके लिए चारा-पानी की व्यवस्था की गई है। गायों की सुरक्षा के लिए घेरे भी नहीं है। महिला चौकीदार ने बताया कि एक वर्ष से पारिश्रमिक भी नहीं दी गई है।

लक्ष्मी स्वसहायता समूह बीते एक वर्ष से पहले भरतपुर से वन विभाग कर्मचारियों के द्वारा गोबर खरीदकर लाया गया था। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि ज्यादा कागजों में खरीदा है इसकी बिक्री भी नहीं हुई है। समूह ने बताया कि गोठान में एक रुपये की आय नहीं हो रही है। ग्रामीणों ने बताया कि उक्त गोठान में चौकीदार के अतिरिक्त ग्राम की किसी अन्य पशुपालकों के पशुओं को गोठान लाने की अनुमति नहीं देते हैं। गोठा निर्माण एवं संचालन में किन-किन मदों से की राशि व्यय की गई है आज दिनांक तक किन-किन व्यक्तियों से गोबर की खरीदा की गई है। इन सभी मामले में टीम गठित कर जांच की मांग करते हुए दोषियों के ऊपर कार्रवाई करने की मांग की है।

गोठान भ्रष्टाचार की अड्डा, मवेशी तक नहीं : जैन

पेंड्रा। प्रदेश में भाजपा चलबो गोठान, खोलबो पोल अभियान चला रही है। इसी कड़ी में जिला उपाध्यक्ष एवं सेमरा मंडल के प्रभारी नीरज जैन सेमरा मंडल के धनौली के आश्रित बैगा ग्राम करंगरा के गोठान का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा गोठान भ्रष्टाचार की अड्डा है। यहां न गाय थी और न ही व्यवस्था करने वाला कोई व्यक्ति है। शेड निर्माण घटिया स्तर के होने की वजह से पूरी तरह से उखड़ गई। गोठान में गेट तक गायब है। बकरी और मुर्गी शेड भी अब तक नही बने हैं,जबकि गोठानों में केंद्र की मोदी सरकार द्वारा 14 वें वित्त व 15वें वित्त,मनरेगा और डीएमएफ जैसे विभिन्न मदों से गांव व क्षेत्र के विकास के लिए भेजी गई राशि को सरपंचों को मजबूर कर दवाब पूर्वक गोठान में जबरन उपयोग कराया गया।

मंडल महामंत्री अजय तिवारी ने कहा कि गोठान में खुलेआम भ्रष्टाचार किया जा रहा है और अधिकारियों की जेब मे पैसा जा रहा है सरपंच और पंचों का शोषण हो रहा है। इस दौरान झगरखाड़ पंचायत के गोठान की भी पोल खोली गई। अभियान में रंजीत गुर्जर, सत्यनारायण बैगा, लमिया बैगा, भंवर सिंह बैगा, राम कुमार बैगा, मान सिंह, छेदी लाल बैगा, सुखी राम बैगा, मोहन बैगा, कवर सिंह, बूथ अध्यक्ष प्रकाश रोहिणी,सचिव मुकेश रोहिणी, नरेंद्र शुक्ला साथ ही ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Posted By: Yogeshwar Sharma

छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़