मुंगेली। नईदुनिया न्यूज
कलेक्टर डॉ. एसएन भुरे ने कृषि विभाग के अधिकारियों की बैठक में जिले में खरीफ फसल धान, सोयाबीन, गन्ना एवं अन्य फसलों की स्थिति की समीक्षा की।
जिले में खरीफ फसलों की स्थिति संतोषप्रद पाई गई। धान फसल में आंशिक रूप से तना छेदक कीट प्रकोप की जानकारी प्राप्त होने पर मैदानी अमलों को फसलों की सतत निगरानी कर नियंत्रणके लिए कृषकों को तकनीकी सलाह देने निर्देश दिए गए। खाद की उपलब्धता बनाए रखने के लिए कहा गया। जिले में संचालित कृषि आदान केंद्रों का सतत निरीक्षण करते हुए अमानक खाद एवं कीटनाशक पर तत्काल प्रतिबंध लगाने कहा गया। बैठक में उपसंचालक कृषि डीके ब्यौहार, सहायक संचालक कृषि ललिता मरावी व.कृविअ आरएस कश्यप, अनिल शुक्ला, आरबी साहू, सहायक सांख्यिकी अधिकारी आरके पाड़े उपस्थित थे।
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे