तखतपुर। देश अग्नि वीरों की भर्ती पर विरोध जताते हुए ब्लाक कांग्रेस कमेटी एवं नगर कांग्रेस के तत्वावधान में विधानसभा स्तरीय सत्याग्रह आंदोलन किया गया। धरना में संसदीय सचिव रश्मि सिंह ठाकुर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार के पास किसी भी योजना को लागू करने या संचालित करने का कोई अनुभव नहीं है।
उन्होंने कहा वे सपने की तरह योजना ले आते हैं और उसका खामियाजा पूरे देश की जनता भुगतती है। इस बार तो हद ही कर दी देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ कर दिया। इतना ही नहीं बेरोजगारों को भी गुमराह कर सेना में अग्नि वीरों के नाम से भर्ती करने की योजना शुरू करने जा रही है। कांग्रेस इसका विरोध करती है इस योजना से एक तो देश की सुरक्षा तंत्र से खिलवाड़ होगा वहीं यह बेरोजगारों के भविष्य के साथ भी खिलवाड़ होगा। पूर्व विधायक जगजीत सिंह मक्कड़ ने कहा कि जिन व्यक्तियों के पास किसी कार्य का अनुभव नहीं होता उनके कार्य का हर जगह विरोध होता है और यही हाल है भाजपा की केंद्र की सरकार की है। मंच से जिला पंचायत जितेंद्र पांडेय, ब्लाक अध्यक्ष घनश्याम शिवहरे ने कहा कि इस सरकार को देश की चिंता नहीं है पूरे देश को निजीकरण कर कुछ चंद उद्योगपतियों का जेब भरने में लगी हुई है। वह अब सेना को भी इस ओर ले जा रही है। कार्यक्रम को नगर अध्यक्ष बिहारी देवांगन, ब्लाक अध्यक्ष सकरी राजू साहू, अभ्युदय तिवारी, सुरेशसिंह ठाकुर, टेकचंद कारडा, सुनील शुक्ला ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में सुनील जागड़े, नपा अध्यक्ष पुष्पा मुन्ना श्रीवास, विमला जागड़े, मुकीम अंसारी, हरविंदर सिंह हूरा, अभिषेक पांडेय, सुनील आहूजा, लक्ष्मी यादव, संदीप पटेल, चंद्रप्रकाश देवागन, अजय लूथर, नटटू जायसी, शाबीर जायसी, सत्यम ताम्रकार, हेमंत कश्यप अन्य उपस्थित रहे।
मस्तूरी में अग्निपथ का विरोध
केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस ने एक दिवसीय धरना दिया। जोंधरा चौक में पूर्व विधायक दिलीप लहरिया के नेतृत्व में मस्तूरी विधानसभा के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सत्याग्रह किया। उन्होंने कहा योजना को वापस ली जाए। मंच से लहरिया ने कहा कि कि चार साल के सैनिक सेवा कानून को वापस ली जाए। केंद्र सरकार युवाओं को ठगने का कार्य कर रही है ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष नागेंद्र राय ने कहा योजना से देश की सेना का मनोबल गिरेगा। युवाओं का जीवन बर्बाद हो जाएगा।जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति राजेश्वर भार्गव एवं संतोष दुबे ने कहा कि केंद्र अग्निपथ योजना लाकर युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है। कार्यक्रम में चित्रकांत श्रीवास, राजेंद्र धीवर,राजकुमार अंचल, कौशल पांडेय, वीरेंद्र पांडेय, शंकर यादव, प्रेमचंद जायसी, टाकेस्वर पाटले, आरके वर्मा , दुबेसिंह कश्यप, व्यास नारायण तिवारी, मनोहर कुर्रे, रघुराज पांडेय, अशोक राजवाल, सुभाष टंडन, दामोदर कांत, रामायण पटेल, दुर्गा तिवारी, अशोक सूर्यवंशी, विजय नामदेव अरविंद लहरिया, लखन टंडन, नेतराम टंडन, विश्वजीत अनंत, रामेश्वर साहू, देवेंद्र कृष्णन, उमेश चंद्राकर, पुत्तन दुबे, राजू तिवार,किरण यादव अन्य उपस्थित रहे।
Posted By: Yogeshwar Sharma