लोरमी(नईदुनिया न्यूज)। रानीगांव स्थित हरि शोभावाटिका में कांग्रेस के होली मिलन समारोह में खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पार्टी है इसमें सभी वर्ग के लोग शामिल होते हैं। यही उनकी मजबूती है।

उन्होंने कहा प्रदेश में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार है यह कार्यकर्ताओं के ही बदौलत है। होली मिलन समारोह में संकल्प लेना चाहिये कि मुंगेली जिले के दोनों विधानसभा जीतने के लिए पूरी ताकत से काम करेंगे। पर्यटन मंडल के अध्यक्ष अटल श्रीवास्तव ने कहा कि प्रदेश में हम सबको पहली बार अहसास हुआ है कि छत्तीसगढ़ में छत्तीसगढ़िया की सरकार है। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री ने सभी को कुछ न कुछ उपहार बजट में दिया है। प्रदेश में चलाई जा रही जनहितकारी योजनाओं से देश में अलग पहचान मिली है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रदेश में दोबारा भूपेश सरकार बनाने के लिए कमर कस लें और आपसी मनमुटाव को भूलकर आने वाले कल के लिए काम करना है। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सागर सिंह बैस ने कहा कि कांग्रेस परिवार से लोग दिल से जुड़ते हैं जब हम विपक्ष में थे तो इन्ही कार्यकर्ताओ के बदौलत हमने सत्ता पाई है और सत्ता में आने के बाद साढ़े चार साल तक इन्ही कार्यकर्ताओं के बदौलत शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं के संचालन में सहयोग मिला है और आगे इन्ही कार्यकर्ताओं के बदौलत हम प्रदेश में दूसरी बार सरकार बनाएंगे। कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता नीतेश पाठक ने तथा आभार शोभा कश्यप ने किया। इस अवसर पर सीमा वर्मा, जिपं अध्यक्ष लेखनी चंद्राकर, प्रमोद नायक, मायारानी सिंह, अनिल दास, घनश्याम जोशी, राकेश तिवारी, जवाहर साहू, लखन कश्यप, विद्यानंद चंद्राकर, खूशबू वैष्णव, जागेश्वरी वर्मा, मंजू शर्मा, ललिता सोनी, सविता पाठक, हेमिन मंगेशकर, सगीरा खान, नरेश पाटले, पुरुषोत्तम मार्काे, सुनील मिश्रा, सुखनंदन घुमसरे, पिंटू पात्रे, रामनिहोरा कश्यप, रामश्वरूप श्याम अन्य उपस्थित रहे।

Posted By: Yogeshwar Sharma

छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़
 
google News
google News