Mungeli News: मुंगेली(नईदुनिया न्यूज)। उत्कृष्ट कार्यों के लिए सहायक शिक्षक, समग्र शिक्षक फेडरेशन ने सम्मानित कर प्रोत्साहित किया। विशिष्ट अतिथि डा. सरिता भारद्वाज ने सहायक शिक्षक फेडरेशन संघ के प्रयास को सराहा। उन्होंने कहा इस प्रकार के आयोजन से श्रेष्ठ कार्य करने वाले लोगों का मनोबल बढ़ने की बात कही।
कलेक्टोरेट सभागार में उन्होंने वरिष्ठ नागरिक ,कवि, सैनिक,रिटायर्ड कर्मचारी, सेवानिवृत्त शिक्षक और समाजसेविओं को सम्मानित की। मुख्य अतिथि मतदाता जागरूकता मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री के पिता नंद कुमार बघेल ने कहा कि सहायक शिक्षकों का वेतन विसंगति दूर करने के लिए वे मुख्यमंत्री से कहेंगे। प्रदेश महासचिव अश्वनी कुर्रे ने कहा कि यह आयोजन जिले में मील का पत्थर साबित होगा। मुख्यमंत्री तत्काल वेतन विसंगति दूर करने के लिए पहल करें।उन्होंने शासन से संघ की वेतन विसंगित को समाप्त करने की बात कही। कार्यक्रम में प्रदेश महामंत्री अभिजीत तिवारी , राजेंद्र नवरंग, मनोज कश्यप, ममता सोनी, सुनील पांडेय,विरेंद्र यादव, लक्ष्मीकांत जडेजा,मनोज अंचल, नीलेश दुबे, अखिलेश शर्मा, ओम प्रकाश साहू ,संतोष बघेल, नरेंद्र राठौर, कमलेश पटेल, अशोक यादव सहित अन्य शामिल रहे। इस अवसर पर शामिल होने वालों में टीकाराम ओगरे,दादूराम गबेल,हीरादास जांगड़े, भगवान पात्रे, सेवानिवृत्त शिक्षक में रामनाथ कश्यप, अवधेश कुमार शर्मा, कुश सिंह परिहार, विजय जांगड़े,बलराज साहू,गजपति लाल सोनी,वीरेंद्र पांडेय, गजन सिंह,राजकुमार शर्मा,कमल चंद पटेल,रामेश्वर शर्मा,धनसिंह ठाकुर,एलएम कुर्रे , सेवानिवृत्त सैनिकों में त्रिभुवन यादव, कमल प्रसाद मंगेशकर, संदीप साहू, होरी प्रसाद पांडेय अन्य को सम्मानित किया गया।
सम्मानित हुई एएसपी प्रतिभा पांडेय
मुंगेली। जिले की एएसपी प्रतिभा पांडेय का प्र्रदेश की महिलाओं को जागरूक करने एवं महिला आयोग के कार्यों में सहयोग के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बद्येल द्वारा सम्मानित किया गया।
बिलासपुर रेंज में कार्यशाला में प्रतिभा पांडेय द्वारा दिए गए व्यापक जानकारी एवं उनकी स्पीच पर महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक सहित सभी ने सराहा था। उड़ान सहित विभिन्न् कार्यक्रम में वे सफल रही हैं।
Posted By: Yogeshwar Sharma
- Font Size
- Close
- # Union
- # Respect
- # Assistant Teacher
- # Mungeli News