सरगांव(नईदुनिया न्यूज)। मकर संक्रांति उत्सव का हमारी सनातन संस्कृति में विशेष स्थान है। इस दिन स्नान,दान, पूजन , अर्चन विशेष फलदायी है। उक्त बातें पीठ परिषद के अध्यक्ष आचार्य झम्मन शास्त्री ने श्रीहरिहर क्षेत्र केदार द्वीप मदकू में आयोजित मकर संक्रांति उत्सव एवं कन्या पूजन कार्यक्रम में कहीं।
संत रामरूप दास महात्यागी महाराज के द्वारा मकर संक्रांति और कन्या पूजन के संबंध में उद्बोधन में कहा कि प्राचीन सनातन परंपरा में नारी का मातृ शक्ति के रूप में एक सम्मान जनक स्थान रहा है। नवरात्रि के समय भी कन्या पूजन की परंपरा हमारे समाज में है। किसी भी पुण्य संकल्प की पूर्णता पर कन्या पूजन करने पर ही वह संकल्प फलीभूत होती है। कार्यक्रम का शुभारंभ रामायण पाठ के साथ हुआ। सुबह से शाम तक आचार्य झम्मन शास्त्री, संत रामरूपदास महात्यागी महाराज के उद्बोधन के बाद कन्या पूजन किया गया॥ आयोजन में संदीप पांडेय, जीवन लाल कौशिक, मनीष मिश्रा, भगवती प्रसाद मिश्र, मनीष अग्रवाल, परस साहू, भोलाशंकर अग्रवाल, संतोष पांडेय सहित बड़ी संख्या में मदकू,ठेलकी,परसवानी, अकोली,बनियाडीह, देवाकर, बासीन, सरगांव, किरना, लमती के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस अवसर पर संत रामरूपदास महात्यागी महाराज ने 501 कन्याओं का पूजन कर उन्हें दक्षिणा,कंबल की भेंट की गई। कन्या पूजन के बाद भंडारा में बड़ी संख्या में श्रद्घालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इसमें बड़ी संख्या श्रद्घालु शमिल रहे।
श्रीरुद्र महायज्ञ शुरू,बड़ी संख्या में जुटे श्रद्घालु
रतनपुर(नईदुनिया न्यूज)। मकर संक्रांति के अवसर पर श्रीरुद्र महायज्ञ का आयोजन चपोरा, रतनपुर में शुरू हुआ। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्घालु शामिल हुए। इससे पूर्व कलश यात्रा निकाली गई। जूना अखाड़ा के संत श्रीपद्मनी पुरी के द्वारा लगतार तीसरे वर्ष आयोजन किया जा रहा है। 21 जनवरी को समापन होगा। प्रतिदिन सुबह हवन, पूजन का कार्यक्रम और शाम 4 बजे से शिव महापुराण का कथा व्यासपीठ से पं. राजेंद दुबे सुनाएंगे। श्रीरुद्र महायज्ञ के प्रथम दिन से ग्राम सहित आसपास के श्रद्घालुओं का विशेष सहयोग मिल रहा है। कार्यक्रम को सफल बनाने में संत पद्मनी पुरी, जूना अखाड़ा के संत एवं तारकेश्वर पुरी , राजेश बाबा कका पहाड़ , दिव्यकांत दास , भैरव मंदिर रतनपुर पं. जागेश्वर अवस्थी का विशेष सहयोग मिल रहा है। कलश यात्रा में साधु संत, महेश्वर पांडेय,रवि तंबोली, आचार्य अवनीश मिश्रा, कान्हा तिवारी सहित बड़ी संख्या में श्रद्घालु शामिल होने पहुंचे।
Posted By: Nai Dunia News Network
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे
नईदुनिया ई-पेपर पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक करे